Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Election Commission

सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट पर्चियों की 100% गिनती की मांग वाली याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा, एक ही मुद्दे पर बार-बार विचार नहीं किया जा सकता, पहले भी हो चुका है फैसला.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में चुनावी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है.

केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर आजीवन प्रतिबंध का विरोध किया, जबकि एमिकस क्यूरी ने इसे असंवैधानिक बताते हुए सख्त नियम लागू करने की सिफारिश की.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सजायाफ्ता नेताओं पर आजीवन चुनाव लड़ने के प्रतिबंध का विरोध किया. कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 और 9 की समीक्षा की आवश्यकता जताई.

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के 2009-2024 के हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों की मतदाता सूची मांगने वाले अभ्यावेदन पर तीन महीने के भीतर निर्णय लिया जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में सदन से निलंबित RJD के एमएलसी सुनील सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

Delhi High Court reschedules Bar Association election: दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी के सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव 21 मार्च तक टाल दिए हैं. अदालत ने प्रोक्सीमिटी कार्ड और मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं.

ज्ञानेश कुमार भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने. वे 19 फरवरी से कार्यभार संभालेंगे. विवेक जोशी चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए. राहुल गांधी ने इस पर असहमति जताई और सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया.

New CEC of india: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर अहम बैठक हुई. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन कर फैसला लेने का आरोप लगाया.

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में निष्पक्षता लाने की मांग को लेकर एक नई याचिका दायर की गई है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून की समीक्षा की गई है. याचिका में आरोप है कि नए कानून में प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्री की नियुक्ति से प्रक्रिया में पारदर्शिता का उल्लंघन हो रहा है.