Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Fact Check

सोशल मीडिया पर नीदरलैंड की भीषण गर्मी के दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार के बोनट, टायर और कूड़ेदान को पिघलते हुए दिखाया गया है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है. इसमें जोड़ी गई सभी पांचों क्लिप्स पुरानी हैं.

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा का एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि कथित गोमांस ले जाते हुए दो हिंदू युवतियों को पकड़ा गया. हालांकि, फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल पुजारी के उड़ने वाले वीडियो को हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है. लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो 2021 में आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में हुए एक पुराने हादसे का है, जिसे भ्रामक दावे के साथ दोबारा वायरल किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल 21 सेकेंड के वीडियो को दीपू चंद्र दास हत्याकांड के आरोपी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. जांच में पता चला कि वीडियो बांग्लादेश के पाबना जिले में करंट लगने से हुई एक दुर्घटना का है, न कि किसी लिंचिंग आरोपी का...

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 के बाद 2005 से पहले के ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट बंद हो जाएंगे. बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आरबीआई ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और अफवाह बताया है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीदों को लेकर वायरल हो रहा दावा कि उन्हें हाल ही में पहली बार मान्यता मिली है, पूरी तरह भ्रामक पाया गया है. रक्षा बलों के अनुसार, इन वीर जवानों को समय पर ही आधिकारिक श्रद्धांजलि और वीरता पुरस्कार दिए जा चुके हैं.

सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर से जोड़ा जा रहा है. जांच में पता चला है कि यह वीडियो 3 फरवरी 2026 का है.

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को कैंसर पीड़ित युवक की आखिरी इच्छा बताकर शेयर किया जा रहा था, लेकिन जांच में दावा पूरी तरह फर्जी निकला. तस्वीर Gorakhpur के युवक अमन पासवान की है, जो एक्सीडेंट के बाद बहन की शादी में बिस्तर पर लेटे-लेटे शामिल हुए थे...

सोशल मीडिया पर 'एंडरसन' नामक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का बताकर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा है कि आगरा में सामान चोरी होने के बाद वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा है. पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फेक निकला है.

सोशल मीडिया पर एक एआई (AI) जनित फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड धारकों को मुफ्त एसी (AC) दे रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है.