Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G20 Summit

देश की राजधानी में होने वाले जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाने-संवारने के साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है.

मुस्लिम समुदाय के संगठन जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की ओर से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. जिसमें देश के कुछ ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई. मणिपुर संकट, नया आपराधिक कानून, नया डेटा संरक्षण बिल, शैक्षणिक संस्थानों में इस्लामोफोबिया आदि विषयों पर सवाल-जवाब किए गए.

जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में देश की राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। केंद्र और दिल्ली की सरकार इस सम्मेलन को कामयाब करने की दृष्टि से हर वो कदम उठा रही है.

G-20 Summit: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम भारतवासियों को G-20 की मेजबानी का मौका मिला है. हम गर्मजोशी के साथ सैलानियों का स्वागत करेंगे.

G 20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की. बताया जा रहा है कि पुतिन यूक्रेन युद्ध के बाद लगी पाबंदियों की वजह से भारत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे. ऐसे में उन्‍होंने मोदी के समक्ष अपनी असमर्थता व्यक्त की है.

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय से बातचीत के बाद अमेरिका 60 वाहनों पर राजी हो गया है, जबकि चीन के साथ चर्चा अभी भी जारी है. हालांकि, चीन का कहना है कि उसे और भी गाड़ियां चाहिए.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि एसएफजे कार्यकर्ता शिवाजी पार्क से पंजाबी बाग तक दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर नारे लिखे हैं.

सुरक्षा के लिए CRPF की 50 टीमों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है. ये सारे जवान कभी न कभी वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं.

G20 Summit 2023: हाईटेक सिटी गुरुग्राम में साइबर अपराध व साइबर सुरक्षा पर G-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इस दो दिवसीय सम्मेलन में G-20 देशों, 9 विशेष आमंत्रित देशों, अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी लोगों, भारत और दुनियाभर के डोमेन विशेषज्ञों सहित 900 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन दिया.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वाराणसी में जी-20 मंत्रियों की बैठक के बाद कहा है कि भारत की जी-20 अध्यक्षता वैश्विक दक्षिण से संबंधित मुद्दों पर मंच का ध्यान वापस लाने में सफल रही.