Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

gwalior news

ग्वालियर नगर निगम की टेंडर शाखा से डिजिटल सिग्नेचर (DSC) डोंगल चोरी होने का मामला सामने आया है. CCTV में वार्ड 21 के बीजेपी पार्षद बृजेश श्रीवास डोंगल जेब में रखते दिखे हैं, जबकि पार्षद ने इसे अधिकारियों की साजिश बताया है.

मध्य प्रदेश के भिंड में NH-719 पर ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हुए. मजदूर डबरा से धान की रोपाई कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने घर लौट रहे थे.

ग्वालियर में एक बाइक पर छह युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आते ही ट्रैफिक पुलिस ने बाइक मालिक की पहचान कर ₹6,500 का चालान काटा और सख्त चेतावनी दी.

Gwalior News: ग्वालियर में एक क्लर्क अपने रिटायरमेंट से ठीक 24 घंटे पहले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. जिस दिन उन्हें विदाई समारोह में फूल-मालाएं पहननी थीं, उससे ठीक एक दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे दिया.

एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की शिकायत पर दो लोगों को 2023 में जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया. बाद में एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अदालत ने फैसला दिया कि वे लोग निर्दोष हैं. 3 साल बाद उन्हें बाइज्जत बरी करना पड़ा.

Gwalior wife blackmail case: ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर 5 लाख रुपये मांगने और पैसे नहीं देने पर 'नीले ड्रम में पैक' कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की इंस्टाग्राम लोकेशन ट्रेस कर उसे तलाशने की कोशिश की जा रही है.

Luteri Dulhan Case: ग्वालियर में शादी के अगले ही दिन दुल्हन के घर से फरार होने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर दूल्हे ने जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है. पड़ोसी की छत से निकलती कथित दुल्हन CCTV में कैद हुई, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.

Minor Gangrape Murder Case Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. भिंड के मौ से लापता 15 साल की नाबालिग से बॉयफ्रेंड रामू गुर्जर और उसके दोस्तों ने गुप्तेश्वर पहाड़ी पर गैंगरेप किया, हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल से जला दिया.

Gwalior Police Clash: ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निकाली गई रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ. स्टंटबाजी को रोकने पर पुलिस और समाज के युवाओं के बीच तीखी झड़प के बाद पथराव हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं.

Gwalior Cyber Crime News: ग्वालियर के कैलाश विहार स्थित होटल में क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये नर्सिंग छात्र पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर म्यूल बैंक खातों (Mule Accounts) के जरिए बड़े फ्रॉड और मनी ट्रेलिंग का खेल कर रहे थे.