Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Holi 2026

रामनगरी अयोध्या में होली का उल्लास छा गया है. रंगभरी एकादशी के अवसर पर हनुमानगढ़ी से नागा साधुओं की टोली अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकली. परंपरा के अनुसार, साधु-संतों ने मंदिरों में जाकर भगवान को होली का निमंत्रण दिया.

होली 2026 के मौके पर आगरा आगरा का गुझिया बाजार खास आकर्षण का केंद्र बन गया है. पारंपरिक मावा गुझिया से लेकर चॉकलेट, ब्लूबेरी और बिस्कॉफ जैसे प्रीमियम फ्लेवर तक दुकानों में रंग-बिरंगी वैरायटी सजाई गई हैं. ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए नए फ्लेवर और आकर्षक पैकिंग के साथ मिठाइयां पेश की जा रही हैं.

वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज ने 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर भक्तों की शंकाएं दूर की हैं. उन्होंने बताया कि होली और ग्रहण के इस दुर्लभ मिलन के दौरान डरने के बजाय 'नाम-जाप' को अपना कवच कैसे बनाएं.

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में होली पर नई व्यवस्था होगी. घर बैठे ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे आप, LED स्क्रीन से लाइव स्ट्रीमिंग करवाएगी नोएडा की एक कंपनी. यह नई व्यवस्था होली के उत्सव को और खास बनाएगी. लाखों भक्तों को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन आसान हो जाएंगे.

साल 2026 की होली पर खगोलीय और ज्योतिषीय गणनाओं ने भक्तों को उलझन में डाल दिया है. 3 मार्च को भद्रा और चंद्र ग्रहण एक साथ होने के कारण होलिका दहन के समय में बदलाव हुआ है. ग्रहण की शुद्धि के बाद शाम 06:47 बजे से दहन का मुहूर्त शुरू होगा.

Lathmar Holi 2026: बरसाना में आज लट्ठमार होली का उत्सव छाया रहा. हुरियारों पर गोपियों ने लाठियां बरसाईं, हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई.

Braj Ki Holi 2026: ब्रज की होली भक्ति और उल्लास का मेल है. यहां खेले जाने वाली होली के प्रमुख कार्यक्रम 5 मार्च तक चलेंगे. बरसाना में 25 फरवरी को लठामार होली खेली गई, अब नंदगांव में भी 26 फरवरी ऐसी ही होली होगी. बांके बिहारी में रंगों की होली 27 फरवरी को होगी.

बरसाना में लट्ठमार होली का विश्‍व प्रसिद्ध उत्सव मनाया जा रहा है. लगभग 20 लाख श्रद्धालु रंगों में नहाने चले आए हैं, हजारों ढोल-नगाडों की धुन पर झूम रहे हैं.

ब्रज की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के अवसर पर बरसाना पूरी तरह राधा-रानी के रंग में सराबोर नजर आया. श्रीजी मंदिर से लेकर रंगीली गलियों तक करीब 10 लाख भक्तों ने अबीर-गुलाल के बीच इस उत्सव का आनंद लिया.

इस साल होली पर चंद्रग्रहण के कारण ब्रज के प्रमुख मंदिरों, खासकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधादामोदर और राधारमण मंदिरों के दर्शन और पूजा के समय में बदलाव हुआ है.