Bharat Express DD Free Dish

India Legal News

Supreme Court: तीन महिलाओं की हत्या के मामले में 22 साल से जेल में बंद आरोपी अर्जुन उर्फ टुनटुन को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने जांच में खामियों, कमजोर सबूतों और थर्ड डिग्री से ली गई कथित स्वीकारोक्ति पर चिंता जताते हुए आरोपी के पुनर्वास का निर्देश दिया है.

Shraddha Walkar Murder Case: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के ट्रायल को तेजी से पूरा करने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने कहा कि ट्रायल कोर्ट पहले से ही मामले की दैनिक (डे-टू-डे) सुनवाई कर रही है.

Karkardooma Court: 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की फांसी की मांग को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला 'जघन्यतम' श्रेणी में नहीं आता है.

Ram Mandir Offering Controversy: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित वित्तीय गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 जून को जल्द सुनवाई की मांग पर विचार करेगा.

Bowbazar Bomb Blast: 1993 कोलकाता बोबाजार बम ब्लास्ट के दोषी राशिद खान को समय से पहले रिहा करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. सीजेआई की पीठ इस पर जल्द सुनवाई करेगी.

Calcutta High Court Order: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने के स्पीकर के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिससे ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है.

Money Laundering Case: रिलायंस टेलीकॉम के पूर्व निदेशक गौतम बी. दोषी को एसबीआई से जुड़े 114.98 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में ईडी की 5 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जिसके बाद ईडी इस मामले की जांच कर रही.

Supreme Court Case: SC ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 41 साल तक मर्डर केस की अपील लंबित रहने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने इसे 'परेशान करने वाली स्थिति' बताया और कहा कि सिर्फ देरी के आधार पर केस खारिज नहीं हो सकते.

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड में SC ने दोषी पति पीयूष श्यामदासानी की अपील पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा है. हाई कोर्ट ने पीयूष की उम्रकैद बरकरार रखी थी, जबकि उसकी प्रेमिका मनीषा को बरी कर दिया था, जिसके खिलाफ यूपी सरकार ने भी SC का रुख किया.

ED Officials Attacked: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केरल के पूर्व सीएम पिनारई विजयन के आवास पर छापेमारी कर लौट रही ईडी की टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया. उग्र समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. ईडी अधिकारी अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं.