Bharat Express DD Free Dish

Indian Judiciary

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति हुई है. इनमें कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी अंजारिया गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस एएस चंदुरकर शामिल हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल शत्रुता या आपराधिक मुकदमे के आधार पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त नहीं किया जा सकता. आयुध अधिनियम की धारा 17(3) के तहत कारण स्पष्ट करते हुए ही लाइसेंस निरस्तीकरण का निर्णय लिया जा सकता है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना का कार्यकाल भले ही छह महीने का रहा, लेकिन उनके न्यायिक फैसले और प्रशासनिक कदम भारतीय न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल बन गए.

Agusta Westland Case: तिहाड़ जेल ने क्रिश्चियन मिशेल के आरोपों को खारिज किया. जेल प्रशासन ने कोर्ट में कहा कि मिशेल को कभी खूंखार अपराधियों के साथ नहीं रखा गया.

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगे में हत्या के आरोप में पांच लोगों को बरी कर दिया. आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण उन्हें बरी किया गया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बीकानेर के अंतिम महाराजा करणी सिंह के उत्तराधिकारियों की याचिका खारिज की, जिसमें बीकानेर हाउस के लिए केंद्र सरकार से 1991-2014 के किराए के बकाये की मांग की गई थी.

एनआईए कोर्ट ने 2021 के जगद्दल बम विस्फोट मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. विस्फोट में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के कार्यालय के पास बम फेंके गए थे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने चीनी एआई प्लेटफॉर्म ‘दीपसीक’ को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. याचिका में प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और निजता उल्लंघन पर सवाल उठाए गए हैं, और अदालत ने सरकार से तंत्र के बारे में जानकारी मांगी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि चुनाव आयोग के पास राजनीतिक दलों के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है. यह फैसला बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की याचिका पर आया है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने ईडी निदेशक को तलब किया है, आरोपियों को स्पष्ट दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. यह मामला 88 करोड़ रुपये के धन शोधन से जुड़ा हुआ है.