Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

व्यापम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और मध्य प्रदेश सरकार की खिंचाई की है. कोर्ट ने व्हिसल ब्लोअर पारस सकलेचा की 320 पन्नों की शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई का पूरा ब्योरा शपथ पत्र के जरिए मांगा है.

Swami Avimukteshwaranand Controversy: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. फैसले के बाद उन्होंने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया, जबकि समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई.

सुप्रीम कोर्ट ने झूठे मुकदमों के खिलाफ दायर अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा है. याचिका में फर्जी एफआईआर को अनुच्छेद 21 का उल्लंघन बताते हुए सख्त सजा की मांग की गई है.

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी अरुण खुंडोंगबम की जमानत पर जवाब मांगा है. सीबीआई ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए जमानत का विरोध किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म में जाने पर अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा समाप्त हो जाता है. कोर्ट ने पादरी के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी.

यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सरकार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने वायुसेना की 84 महिला अधिकारियों के हक में फैसला सुनाते हुए उन्हें स्थायी कमीशन और पेंशन देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि कठिन क्षेत्रों में सेवा देने वाली महिलाओं को सेवा से हटाना गलत था.

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नए नियमों पर केंद्र को नोटिस भेजा है. याचिकाकर्ता का दावा है कि नियम केवल आरक्षित वर्ग तक सीमित हैं और सामान्य वर्ग के छात्रों को शिकायत का हक नहीं देते.

UGC new rules 2026: UGC के नए नियमों को लेकर विवाद बढ़ा. सुप्रीम कोर्ट 23 मार्च को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ताओं ने नियमों को असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें गोपनीय दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया है.