संभल जमा मस्जिद विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई करेगा
संभल जामा मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिकाओं की सुनवाई अगले सप्ताह तक टाल दी है. कोर्ट ने पहले ही इस मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए स्थिति को गंभीर माना था.
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह फिर गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को रिहाई से पहले ही एनआईए ने 1996 के एक पुराने हिंसक मामले में गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में जमानत मिलने के बावजूद अब उन्हें सोमवार को जम्मू-कश्मीर की अदालत में पेश किया जाएगा.
‘क्या मैं कोई शातिर अपराधी हूं?’, सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा के वकील ने सुरक्षा मांगते हुए उठाये सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मामले में स्पष्ट किया है कि यदि वे असम की अदालत में अपनी याचिका दायर करते हैं, तो वहां की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश या तेलंगाना हाई कोर्ट की टिप्पणियों से प्रभावित नहीं होगी.
लालू परिवार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार? IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला
ईडी द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में कोर्ट तय करेगा कि आरोपियों के खिलाफ आरोप (Charges) तय किए जाएं या नहीं. करीब दो दशक पुराने इस मामले में रांची और पुरी के होटलों के टेंडर में गड़बड़ी के गंभीर आरोप हैं.
इलाहाबाद HC के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा: घर में मिले थे अधजले नोट, महाभियोग की कार्यवाही के बीच पद छोड़ा
कैश कांड के आरोपों से घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दिल्ली स्थित आवास पर अधजले नोट मिलने के बाद उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही चल रही थी.
दिल्ली 2020 दंगा मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के भाई सहित नौ बरी
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगा मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए शाह आलम समेत 9 लोगों को बरी कर दिया है. एडिशनल सेशन जज परवीन सिंह ने पुलिस की जांच और गवाहों के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले.
लीना मारिया पॉलोज की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित; 4 अप्रैल को होगी सुनवाई
सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. दिल्ली पुलिस ने लीना के दुबई भागने का डर जताते हुए जमानत का विरोध किया है.
‘प्रतिष्ठा से इतना मोह क्यों?’ अनिरुद्धाचार्य की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट की दोटूक; गूगल AI कंटेंट हटाने को तैयार
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को दिल्ली हाई कोर्ट से 'पर्सनैलिटी राइट्स' के मामले में फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें 'अध्यात्म और आलोचना' का पाठ भी पढ़ाया.
कोयला घोटाला: पूर्व सांसद विजय दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता हुए बरी; राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- ‘सबूतों का अभाव’
महाराष्ट्र के बांदर कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में दिल्ली की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पूर्व सांसद विजय दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता को धोखाधड़ी और साजिश के सभी आरोपों से बरी कर दिया है.
Delhi Race Club: दिल्ली रेस क्लब और पोलो ग्राउंड को खाली कराने पर हाई कोर्ट की रोक; केंद्र सरकार को लगाई फटकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने 100 साल पुराने दिल्ली रेस क्लब और इंडियन पोलो एसोसिएशन को बेदखल करने के नोटिस पर रोक लगा दी है. जस्टिस मिनी पुष्कर्ना ने केंद्र से कहा कि बिना सही कानूनी प्रक्रिया के कब्जा नहीं लिया जा सकता.







