Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Legal news

Rouse Avenue Court: 5000 करोड़ रुपये के नकली दवा रैकेट मामले में जांच प्रभावित करने के लिए 3 करोड़ की रिश्वत के आरोपी IPS अधिकारी दीपक गहलावत को कोर्ट ने 1 दिन की CBI रिमांड पर भेजा. सीबीआई ने छापेमारी में कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय घुड़सवारी महासंघ (EFI) की ड्रेसेज टीम चयन सूची को वैध ठहराया है. अदालत ने घुड़सवार सुदीप्ति हाजेला और अनुष अग्रवाला की याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि महासंघ की प्रक्रिया निष्पक्ष थी.

Kolkata High Court TMC Case: बागी विधायकों की शिकायत पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 440 करोड़ रुपये के लेनदेन वाले तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. इस मामले में कोलकाता हाई कोर्ट ने पार्टी को तुरंत राहत देने से मना कर दिया है.

Jaipur Polo Ground Case: जयपुर पोलो ग्राउंड को खाली कराने के केंद्र सरकार के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 1 जुलाई को सुनवाई करेगा. सरकार ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताया है.

देश भर में बार-बार हो रहे भीषण अग्निकांडों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. वकील नरेंद्र गोस्वामी द्वारा दायर इस याचिका में मांग की गई है कि देश के सभी कोचिंग, अस्पताल और मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर एक समान 'फायर सेफ्टी कानून' अनिवार्य किया जाए.

मद्रास हाईकोर्ट ने सरोगेसी (विनियमन) अधिनियम 2021 की मानवीय व्याख्या करते हुए फैसला दिया है कि इच्छुक महिला 51 वर्ष की आयु पूरी होने तक सरोगेसी के लिए पात्र मानी जाएगी.

Sameer Ahmed Case: मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तमिलनाडु सरकार का आदेश रद्द कर दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू से इस्लाम अपनाने पर किसी को भी पिछड़ा वर्ग मुस्लिम का जाति प्रमाणपत्र या आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता.

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने मीशो को 'जॉकी' से मिलते-जुलते नामों वाले नकली इनरवियर ब्रांड्स की लिस्टिंग 36 घंटे में हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने मीशो से उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं की केवाईसी जानकारी भी मांगी है.

Saket Court Order: साकेत कोर्ट ने घरेलू हिंसा के एक मामले में कहा है कि देर रात किसी अन्य पुरुष से फोन पर बात करने मात्र से पत्नी के चरित्र पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना महिला की निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा.

Delhi High Court Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 26 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने कहा कि जबरन गर्भावस्था जारी रखने से नाबालिग को गंभीर मानसिक आघात लग सकता है.