यूटूबर एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमें को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में दर्ज सांप के जहर वाली एफआईआर को रद्द कर दिया है. जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए राहत दी.
तारीख पर तारीख लेने की परंपरा पर सुप्रीम कोर्ट ने जाहिर की चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टालने की परंपरा को खत्म करने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. अब केवल गंभीर बीमारी या मृत्यु जैसी विशेष परिस्थितियों में ही तारीख मिलेगी.
मेटा पर सीसीपीए द्वारा लगाए गए 10 लाख के जुर्माना का मामला पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट मेटा पर सीसीपीए द्वारा लगाए गए 10 लाख रुपये के जुर्माने की सुनवाई कर रहा है. फेसबुक का दावा है कि वह ई-कॉमर्स साइट नहीं बल्कि केवल एक डिजिटल नोटिस बोर्ड है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर मोदी के साथ हुई मारपीट मामले में बीना मोदी और ललित भसीन की याचिका पर दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर मोदी मारपीट मामले में बीना मोदी और ललित भसीन के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड मामले का 9 महीने में निपटारा करने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा मर्डर केस के ट्रायल को 9 महीने में खत्म करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह आखिरी विस्तार है. साथ ही इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा के लिए नए आवेदन की छूट दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस संदीप मेहता ने प्रदूषण को लेकर अधिकारियों की मिलीभगत पर तल्ख टिप्पणी की है.
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा “खून की होली” खेलने की धमकियों वाला मामला
दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर हिंसा की धमकियों के बाद दिल्ली हाई कोर्ट आज ही सुनवाई करेगा. होली के दिन गुब्बारा फेंकने से शुरू हुआ विवाद अब हत्या और सांप्रदायिक तनाव में बदल चुका है.
सोनम वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, पत्नी की याचिका पर फैसला लंबित
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को फिलहाल टाल दिया है. सरकार द्वारा NSA हटाए जाने के बावजूद केस पर अंतिम फैसला अभी लंबित है.
संभल जामा मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट में 3 हफ्ते बाद होगी सुनवाई, सर्वे रिपोर्ट फिलहाल रहेगी सीलबंद
सुप्रीम कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टाल दी है. कोर्ट ने कहा कि ऑफिस रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. सर्वे रिपोर्ट को फिलहाल न खोलने का आदेश बरकरार है.
भोपाल गैस कांड: यूनियन कार्बाइड के कचरे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा परीक्षण की मांग खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के दोबारा परीक्षण की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि प्रशासन ने सावधानी बरती है और भविष्य में रिसाव होने पर अधिकारी इसे और मजबूत कर सकते हैं.







