Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

सुप्रीम कोर्ट 20 अप्रैल को अश्विनी उपाध्याय की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें 12वीं के बाद 5 साल के लॉ कोर्स को घटाकर 4 साल करने और एक समीक्षा कमेटी बनाने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर मोहम्मद अमीर महमूदाबाद के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' पोस्ट से जुड़े मामले को बंद कर दिया है. हरियाणा सरकार द्वारा मुकदमा चलाने की अनुमति न देने के बाद CJI सूर्यकांत की पीठ ने यह आदेश जारी किया.

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर केंद्र और बैंकों को फटकार लगाई है. सीजेआई ने 54,000 करोड़ की लूट पर चिंता जताते हुए पूरे देश में नई SOP लागू करने का निर्देश दिया है.

केंद्र सरकार ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए (NSA) वापस ले लिया है. जोधपुर जेल में बंद वांगचुक करीब 170 दिनों बाद रिहा होंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड लीव को अनिवार्य करने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट का कहना है कि ऐसा कानून महिलाओं के रोजगार के अवसरों को कम कर सकता है.

सोनिया गांधी के खिलाफ नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने FIR दर्ज करने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट आम्रपाली मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच गठित करने पर सहमत हो गया है. जस्टिस संजय कुमार के हटने के बाद अब नई बेंच 2017 से लंबित इस मामले को निपटाने की कोशिश करेगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर नोटिस जारी किया है. सिद्दीकी पर 415 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी पवन कुमार बिश्नोई को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. ट्रायल में देरी और 3 साल की हिरासत को आधार बनाकर कोर्ट ने यह राहत दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को टेरर फंडिंग मामले में जमानत दे दी है. एनआईए द्वारा 30 साल पुराने भाषणों को सबूत बनाने पर कोर्ट ने सवाल उठाए.