Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Legal news

सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ के वकील की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने पूर्व CJI दीपक मिश्रा को 'बचाने' के बदले कानून मंत्रालय से 1 करोड़ रुपये मांगे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में सरकारी, पीएसयू और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के बच्चों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. आरक्षण का आधार सामाजिक पिछड़ापन है, जिसे अनुचित नियमों से नहीं बदला जा सकता.

कानपुर में एयरफोर्स कर्मी अनुराग शुक्ला को पॉक्सो कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोप से बरी कर दिया है. 7 साल बाद पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसने जीजा को छेड़छाड़ करते हुए सपने में देखा था.

सुप्रीम कोर्ट ने कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की जांच के लिए अलग कमेटी बनाने से मना कर दिया है, लेकिन सरकार को मुआवजा नीति बनाने का सुझाव दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR और SIT जांच के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने हाई कोर्ट के निर्देशों को 'कठोर' बताया.

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और जय अनंत देहाद्रई के बीच पालतू कुत्ते 'हेनरी' की कस्टडी का विवाद हाई कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को नोटिस जारी किया.

दिल्ली शराब नीति केस में हाई कोर्ट ने केजरीवाल सहित 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया है. ED ने ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियों को चुनौती दी है.

5 साल की बच्ची के रेप और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पाए दोषी अतुल निहाले को बड़ी राहत दी है. शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है.

केरल के पलक्कड़ से विधायक राहुल ममकुटथिल की अग्रिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. रेप, जबरन गर्भपात और अंतरंग वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी नेता के खिलाफ पीड़िता ने याचिका दायर कर जमानत रद्द करने की मांग की है.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया है. 2019 में मिली उम्रकैद की सजा को कोर्ट ने रद्द किया, हालांकि बलात्कार मामले में सजा के चलते वे जेल में ही रहेंगे.