Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Legal news

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में अवैध निर्माण और कॉमर्शियल गतिविधियों वाले घरों की सीलिंग पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. कोर्ट ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (DTP) को चार सप्ताह तक कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूएपीए के तहत गिरफ्तार मोइरंगथेम आनंद सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी. आरोपी पर मणिपुर में शस्त्रागार से हथियार लूटने और PLA संगठन से जुड़े होने का आरोप है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने खेल महासंघों में लगातार बढ़ रहे आंतरिक विवादों पर चिंता जताई और कहा कि यह खेलों के हित में नहीं है. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) की चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोर्ट ने पक्षकारों से समाधान निकालने को कहा और चेतावनी दी कि ऐसी कलह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का कारण बन सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने शादी के झूठे वादे पर रेप के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई, कहा कि टूटे रिश्तों को आपराधिक मामला नहीं बनाया जाना चाहिए. कोर्ट ने रूढ़िवादी मानसिकता और न्यायिक खामियों पर भी सवाल उठाए.

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मेधा पाटकर की याचिका खारिज की, जिसमें उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना के मानहानि केस में सजा को चुनौती दी थी. अब 18 अप्रैल को उनकी सजा पर फैसला होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की पासपोर्ट जारी करने की अर्जी खारिज कर दी, यह कहते हुए कि पहले उनके विवादास्पद बयान की जांच पूरी होनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि पासपोर्ट जारी करने से जांच प्रभावित हो सकती है.

दिल्ली दंगा 2020 मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पुनः जांच का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ संज्ञेय अपराध की जांच जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल माफी स्वीकार नहीं होगी, बल्कि मामले को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाया जाएगा. कोर्ट ने उपस्थिति को सुप्रीम कोर्ट नियम 2013 के अनुसार सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दिल्ली से बाहर के रिटायर्ड जज सीनियर एडवोकेट नहीं बन सकते. कोर्ट ने नियम 9B को वैध बताया और याचिका खारिज कर दी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. अदालत ने कहा कि जमानत से समाज में गलत संदेश जाएगा और आरोपी बेखौफ घूम सकता है.