Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Legal news

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा में चूक के आरोपी मनोरंजन डी. की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 24 जुलाई तय की है.

सुप्रीम कोर्ट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कथित भारत विरोधी नारेबाजी के बाद महाराष्ट्र सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर नोटिस जारी किया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि टैक्सी ऐप लॉन्च करने से पहले दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाए. कोर्ट ने रैपिडो की ऑडिट रिपोर्ट पर चिंता जताई और 13 अगस्त तक जवाब मांगा.

दिल्ली हाईकोर्ट में पटियाला हाउस, साकेत और राऊज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों को लेकर याचिकाएं दायर की गई हैं. कोर्ट 25 मार्च को इन मामलों की सुनवाई कर सकती है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पाक्सो पीड़िता को शारीरिक रूप से अदालत में पेश होने से छूट न देने पर निचली अदालत की आलोचना की. जस्टिस गिरीश कठपालिया ने कहा कि पीड़िताओं को विशेष संवेदनशीलता की जरूरत होती है, क्योंकि गवाही देना उनके लिए मानसिक आघात का कारण बन सकता है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जजों के आधिकारिक आवास की लंबित परियोजनाओं में देरी को लेकर दिल्ली सरकार की आलोचना की और धन जारी करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया. कोर्ट ने कहा कि जजों को आवास मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और सीवीसी से जुड़े मामलों की जांच में देरी पर केंद्र सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया. कोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त करने पर विचार करने की बात कही और याचिकाकर्ता ने जांच की समयसीमा तय करने की मांग की.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक प्राधिकरणों या विदेशी संस्थाओं से जुड़े धोखाधड़ी के गंभीर मामलों का निपटारा मध्यस्थ न्यायाधिकरणों के बजाय सिविल कोर्ट में बेहतर तरीके से किया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने ऑरोविले टाउनशिप परियोजना को बड़ी राहत दी. एनजीटी के आदेश को रद्द कर दिया, जिससे अब विकास कार्यों पर कोई रोक नहीं होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सांसद इंजीनियर रशीद की संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत याचिका पर एनआईए से जवाब मांगा. अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.