Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Legal news

तीस हजारी कोर्ट ने एसिड अटैक के तीन पीड़ितों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया. कोर्ट ने एक बालिग पीड़िता को योग्यता अनुसार रोजगार देने को भी कहा. आरोपी को 10 साल की सजा मिली.

गैंगस्टर अधिनियम के आरोप में जेल में बंद मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट ने यूपी पुलिस से 6 हफ्ते में जवाब मांगा है और अंसारी को लखनऊ स्थित आधिकारिक घर में रहने का आदेश दिया है.

साल 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव की रिहाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगा. तिहाड़ जेल प्रशासन ने उसके आचरण को असंतोषजनक मानते हुए फरलो देने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैंगस्टर हाशिम बाबा मामले में ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया. अदालत ने मकोका के तहत असरार की गिरफ्तारी और पूछताछ की अनुमति दी.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई बुलडोजर कार्रवाई पर यूपी सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 का सम्मान किया जाए और मकानों का पुनर्निर्माण किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों और सीमाओं को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका को तीन जजों की बेंच के पास भेजा. कोर्ट कार्ति चिदंबरम सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिसमें पीएमएलए के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती दी गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी के दो कर्मचारियों के खिलाफ 2022 के रिश्वत मामले में सीबीआई अधिकारियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन डेटा को संरक्षित करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने विवाह के अनिवार्य पंजीकरण पर सुप्रीम कोर्ट के 2006 के आदेश के पालन न होने को दयनीय और भयावह बताया. कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को तीन महीने में आदेश लागू करने का निर्देश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत न्यूनतम सजा से कम दिए गए दंड को अस्वीकार्य करार दिया.कोर्ट ने कहा कि कानून के सख्त प्रावधानों का पालन आवश्यक है और मामला विशेष न्यायाधीश को सौंप दिया.

सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले डीएमके नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली. कोर्ट ने उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज करने पर रोक लगाई और पिछली सुनवाई में दी गई राहत को बरकरार रखा.