Maharashtra: जलगांव मेले में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़, पुलिस ने की FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ मेले में छेड़छाड़ हुई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है. मामला दर्ज कर जांच जारी है.
पुणे: सरकारी बस में रेप केस का आरोपी 48 घंटे बाद हत्थे चढ़ा, ड्रोन-खोजी कुत्ते और 13 पुलिस टीमें खोज रही थीं; बाग में मिला
Pune Rape Case: पुणे में सरकारी बस में रेप के आरोपी दद्दात्रेय रामदास गाडे को 48 घंटे बाद गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. वह महाराष्ट्र के शिरूर में एक बाग में छिपा हुआ था. गांववालों की मदद से पकड़ा गया.
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की याचिका पर तीन महीने में फैसला करेगा निर्वाचन आयोग, पढ़ें क्या है पूरा मामला
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के 2009-2024 के हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों की मतदाता सूची मांगने वाले अभ्यावेदन पर तीन महीने के भीतर निर्णय लिया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने आशीष चंचलानी की याचिका पर गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर को रद्द करने या ट्रांसफर करने की मांग की
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर असम और महाराष्ट्र सरकार से नोटिस जारी किया, गुवाहाटी में दर्ज एफआईआर को रद्द करने या मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की.
ईडी ने महाराष्ट्र में बैंक धोखाधड़ी मामले में 1.69 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कीं
ईडी ने महाराष्ट्र के जलगांव और नासिक में बैंक धोखाधड़ी के मामले में 1.69 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं. यह कार्रवाई मेसर्स राजमल लाखीचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ की गई है, जो बैंकों को धोखा देकर वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त थे.
Maharashtra: कोल्हापुर में मेले में खीर खाने से 250 से अधिक लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
घटना के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि मेले में दूध से बनी मिठाई 'खीर' को 'प्रसाद' के रूप में परोसा गया. प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी लोगों को बुधवार (5 फरवरी) सुबह से ही दस्त, मतली और बुखार की शिकायत होने लगी. अब तक संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण 255 लोग बीमार पड़ चुके हैं.
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला— अब सरकारी कार्यालयों में मराठी भाषा अनिवार्य
महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और नगर निगम कार्यालयों में मराठी भाषा को अनिवार्य कर दिया है. नियम तोड़ने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है
मां के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में भी एक बच्चा, महाराष्ट्र में एक अनोखा मामला आया सामने
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक 32 साल की गर्भवती महिला की सोनोग्राफी में पता चला कि उसके पेट में पल रहे बच्चे के पेट में भी एक बच्चा है, जिसे मेडिकल भाषा में Fetus in Fetu कहा जाता है.
भंडारा आयुध निर्माणी में विस्फोट में 8 लोगों की मौत, 5 घायल, मलबे से निकाले गए 13 लोग
महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध निर्माणी में एक भयंकर विस्फोट हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए
Crow Deaths In Udgir: महाराष्ट्र में पक्षियों को मार रहा वायरस! सैकड़ों कौए मृत मिले, हजारों चूजों ने दम तोड़ा
Maharashtra: Udgir में पिछले कुछ समय से खेत-खलिहानों में पक्षी मृत पाए जा रहे हैं. इसके पीछे की वजह बर्ड फ्लू का वायरस बताया जा रहा है, जो मनुष्यों तक भी तेजी से पहुंच सकता है.







