Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

money laundering

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक अहम मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. सूरत ईडी कार्यालय ने पीएमएलए के तहत साई प्रसाद ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी ₹1.85 करोड़ की संपत्ति (ब्याज सहित) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लौटा दी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि हड़पने और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में 4 जुलाई को गोवा और पुणे में 8 स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान नकदी लेन-देन, अचल संपत्तियों और डिजिटल साक्ष्यों से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए.

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों में आरोपी आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया. भंडारी 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है और उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें विफल हो चुकी हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक की अभिनेत्री रण्या राव की 32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अटैच किया है. यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी रैकेट से जुड़ी है, जिसमें राव पर अवैध धन को सफेद बनाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है.

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े 1943 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन से पूछताछ शुरू की है. टेंडर प्रक्रिया में घोटाले और सब-कॉन्ट्रैक्टिंग में अनियमितता की जांच जारी है.

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने संकेत दिया कि कांग्रेस पार्टी भी जांच के दायरे में आ सकती है. राऊज एवेन्यु कोर्ट में 3 जुलाई को सुनवाई होगी. एएसजी एसवी राजू ने कहा कि सोनिया-राहुल ने 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश रची. यंग इंडिया में उनके 76% शेयर हैं. चार्जशीट में 7 आरोपियों का नाम शामिल है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की, यह कार्रवाई लगभग 900 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है.

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में दिल्ली-NCR और मोहाली में राइजा डेवलपर्स से जुड़े 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच में कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं.

ईडी की ओर से राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में लगभग 24 जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इस परियोजना में निवेशकों को तय समय तक पैसा लगाने के लिए लुभाया गया था.

ईडी ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पानीपत में 12 ठिकानों पर छापा मारकर 30 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए. 190 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में श्री सिद्धदाता इस्पात के खिलाफ कार्रवाई.