Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP News

MP News: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में फ़िल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. गौ माता की महिमा पर आधारित इस फ़िल्म को MP में टैक्स फ्री करने पर विचार कर रही है.

MP News: शहडोल में टीकाकरण के दो दिन बाद तीन माह के मासूम की मौत. स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा, परिजनों ने उठाए सवाल.

Indore Crorepati beggar: इंदौर के सराफा क्षेत्र में भीख मांगने वाला मांगीलाल करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला. भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के दौरान प्रशासन ने उसके मकान, ऑटो और कार का खुलासा किया.

MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में बस कंडक्टर की अमानवीयता सामने आई, जहां सीट नहीं मिलने पर आधा किराया देने का विरोध करने पर नाबालिग छात्रों को बीच जंगल में उतार दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज.

Maihar Youth Suicide: मध्यप्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन तहसील में अनंतराम पटेल नामक युवक ने पुलिस प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ग्वालियर में रक्षक मोर्चा के नेता अनिल मिश्रा से जुड़े अंबेडकर पोस्टर जलाने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने अनिल मिश्रा को एक लाख रुपये के बांड पर जमानत देने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में FIR दर्ज करना सही था, लेकिन आरोपी को कस्टडी में लेना उचित नहीं था...

MP News: मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ में भीषण ट्रैफिक जाम के कारण एक युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

MP Constable Sexual Harassment: मध्य प्रदेश में एक युवती ने पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के काचला फलिया में सड़क की कमी ने परिजनों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी. 62 साल की रूपली की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे झोली में डालकर करीब एक किलोमीटर पैदल सड़क तक ले गए.

भोपाल से जबलपुर तक बने नेशनल हाईवे-45 पर भारत का एक नया और अनोखा हाईटेक प्रयोग शुरू किया गया है. इसका मकसद सड़क हादसों को कम करना और जंगल में रहने वाले जानवरों की जान बचाना है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस हाईवे को इस तरह तैयार किया है कि ड्राइवर को बिना किसी स्पीड ब्रेकर के ही पहले से सतर्क किया जा सके और गाड़ी की रफ्तार अपने आप कम हो जाए