Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत में आतंकी हमले की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, हैदराबाद में थी वुल्फ अटैक की तैयारी, NIA का बड़ा खुलासा

Hyderabad: पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के हिसाब से कई लोगों की भर्ती की गई थी. इनका प्लान सार्वजनिक जगहों, रैली या जुलूसों में ग्रेनेड फेंककर हमला करना था. ताकि भारत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके.

Hyderabad News

NIA टीम (फोटो ANI)

Pakistan Terrorists: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की तरफ हैदराबाद को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया है. एनआईए (NIA) ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान भारत में बड़े आतंकी हमले साजिश कर रहा था. हैदराबाद में ‘लोन वुल्फ अटैक’ (Lone Wolf Attack) की तैयारी चल रही थी. हैदराबाद से गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है कि वह ISI और लश्कर से जुड़ा हुआ है. पूछताछ में यह भी पता चला कि आतंकी जाहिद पाकिस्तान में आकाओं के संपर्क में था और उसे आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए हैंड ग्रेनेड उपलब्ध किए जा रहे थे.

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के हिसाब से कई लोगों की भर्ती की गई थी. इनका प्लान सार्वजनिक जगहों, रैली या जुलूसों में ग्रेनेड फेंककर हमला करना था. ताकि भारत में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके. ये सबकुछ पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा था.

लोन-वुल्फ हमलों की रची गई थी साजिश

शुरुआती जांच में पता चला कि पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हैदराबाद शहर में विस्फोटों और लोन-वुल्फ हमलों की साजिश रची गई थी. जिससे लोगों के मन में आंतक पैदा का डर पैदा किया जा सके. इसमें कहा गया है कि,”जाहिद को पाकिस्तान स्थित आकाओं से हैंड ग्रेनेट मिले थे. वह सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर हमला करने की योजना बना रहा था”.

आतंकी के ठिकाने से 2 हैंड ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद

NIA को आतंकी जाहेद के ठिकाने से 2 हैंड ग्रेनेड, करीब 4 लाख रुपये कैश और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाहिद को पहले 2005 में एक आत्मघाती बम विस्फोट मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सबूतों की कमी होने के चलते 2017 में उसे रिहा कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें-     रामचरितमानस विवाद के बीच मुलायम सिंह की तुलना भगवान से, अखिलेश यादव को बताया भीष्म और कर्ण, सपा नेता ने जारी किया गीत

एनआईए ने कहा कि,”यह भी जानकारी मिली है कि जाहेद ने अपने आकाओं से एक हथगोले प्राप्त किए थे. बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने 2 अक्टूबर, 2022 को जनसभाओं में ग्रेनेड फेंकने की साजिश रचने के आरोप में अब्दुल जाहेद, मोहम्मद समीउद्दीन और माज हसन फारूक को गिरफ्तार किया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital