Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“गलती से भी पाकिस्तान को हथियार न दें, भरोसे के लायक नहीं…”, राजनाथ सिंह ने अमेरिका को किया आगाह

Rajnath singh on pakistan: भारत और अमेरिका दोनों ही पक्षों ने मजबूत और बहुआयामी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और सहयोग की इस गति को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की.

Defense Production

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो ).

Rajnath singh: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार 5 जून को दिल्ली में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई यह बैठक गर्मजोशी से भरी और सौहार्दपूर्ण रही. बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री से साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान को हथियार देने के मामले अमेरिका को बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, “हथियारों के मामले में पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं है, क्योंकि वह हथियारों और तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सकता है जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता आ सकती है.”

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा की, जिसमें औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के तरीकों को चिन्हित करने पर विशेष फोकस किया गया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारत और अमेरिका दोनों ही पक्षों ने मजबूत और बहुआयामी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और सहयोग की इस गति को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की. उन्होंने हाल ही में डिफेंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिफेंस स्पेस पर फोकस किये गए उद्घाटन संवादों का स्वागत किया. इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में उनके साझा हितों को देखते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा के विषयों पर भी चर्चा की.

यह भी पढ़ें- Lucknow: तेज आंधी में भरभरा कर गिरा इकाना स्टेडियम का बोर्ड, हादसे में मां-बेटी की मौत, देखें वीडियो

‘भारत के पड़सियों को लेकर भी चर्चा हुई’

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान इंडो पैसिफिक सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत हुई. भारत के पड़सियों को लेकर भी चर्चा हुई. एक अधिकारी ने कहा कि भारत ने अमेरिका से कहा कि वह आधुनिक हथियारों और उपकरणों को लेकर पाकिस्तान पर विश्वास नहीं करे. भारत और चीन के तनाव को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “हमने दोनों देशों से बातचीत की है. हमारा पूरा जोर इस पर है कि दोनों देशों के बीच तनाव न बढ़े.” इसके साथ ही भारत ने अमेरिका से आग्रह किया है कि वह रक्षा क्षेत्र के लिए भारत से सोर्सिंग को बढ़ा दे, जिससे देश का राजस्व बढ़ सके.

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत से पहले मंत्री ऑस्टिन को नई दिल्ली में तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अमेरिकी रक्षा मंत्री दो दिवसीय यात्रा पर 4 जून, 2023 को नई दिल्ली पहुंचे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital