Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Supreme Court Hearing

पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई फिर टली. याचिकाकर्ताओं ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, कोर्ट ने अगली सुनवाई टाली. जानिए पूरा अपडेट.

सुप्रीम कोर्ट ने चैंपियन ट्रॉफी 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कथित भारत विरोधी नारे लगाने पर घर और दुकान गिराने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर दो सप्ताह बाद सुनवाई का आदेश दिया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर 14 मई को सुनवाई होगी. याचिका में नए कानून को संविधान के अनुच्छेद 14 और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णय के खिलाफ बताया गया है.

सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई करेगा। कांग्रेस, ओवैसी, आप और अन्य ने कानून को असंवैधानिक बताते हुए याचिकाएं दायर की हैं.

सुप्रीम कोर्ट 6 मार्च को किसानों की एमएसपी सुधार, फसल विविधीकरण और पराली जलाने की समस्या से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बिना वकालतनामा पेश होने पर फटकार लगाई और केंद्र, पंजाब व हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े 6 मामलों में बरी किए गए आरोपियों के खिलाफ एसएलपी दायर करने का आदेश दिया है और 51 हत्याओं की फिर से जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है. कोर्ट ने 17 मार्च को मामले की अगली सुनवाई तय की है.

प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में सुनवाई करेगा. केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया है और कोर्ट ने नई याचिकाओं को स्वीकार न करने का निर्देश दिया है.

तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 7 फरवरी को सुनवाई करेगा. यह याचिका विधेयकों को मंजूरी में देरी को लेकर दायर की गई है.

तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में ट्रायल चलेगा या नही इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट 20 जनवरी को सुनवाई करेगा.

मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 9 दिसंबर को विस्तृत सुनवाई होगी. मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उन फैसलों को चुनौती दी है, जिसमें 18 याचिकाओं को सुनवाई योग्य मानते हुए हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया गया था.