निमिषा प्रिया केस: सुप्रीम कोर्ट ने अनिश्चितकाल के लिए टाली सुनवाई, यमन में मिली है मौत की सजा
यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सरकार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रही है.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला अफसरों को स्थायी कमीशन बरकरार, पेंशन की भी हकदार; वायुसेना की प्रदर्शन नीति को बताया गलत
सुप्रीम कोर्ट ने वायुसेना की 84 महिला अधिकारियों के हक में फैसला सुनाते हुए उन्हें स्थायी कमीशन और पेंशन देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि कठिन क्षेत्रों में सेवा देने वाली महिलाओं को सेवा से हटाना गलत था.
सुप्रीम कोर्ट के नए भवन पर लगेंगे ‘अशोक स्तंभ’? बाबा खतरनाक की याचिका पर CJI सूर्यकांत ने दिया भरोसा
सुप्रीम कोर्ट के नए भवन पर चार राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की मांग पर CJI सूर्यकांत की पीठ विचार करने को तैयार हो गई है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सेक्रेटरी जनरल के पास अपनी बात रखने का निर्देश दिया है.
यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ दायर नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नए नियमों पर केंद्र को नोटिस भेजा है. याचिकाकर्ता का दावा है कि नियम केवल आरक्षित वर्ग तक सीमित हैं और सामान्य वर्ग के छात्रों को शिकायत का हक नहीं देते.
ऑनर किलिंग का खौफ और रील का भरोसा! सुप्रीम कोर्ट ने प्रेमी युगल को दिलाई सुरक्षा
रील देखकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रेमी युगल के मामले में CJI सूर्यकांत ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने कहा कि जीवन का अधिकार सबसे ऊपर है. अब दिल्ली हाई कोर्ट की सुरक्षा में यह जोड़ा सुरक्षित है और SC ने याचिका का निपटारा कर दिया है.
तारीख पर तारीख लेने की परंपरा पर सुप्रीम कोर्ट ने जाहिर की चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टालने की परंपरा को खत्म करने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. अब केवल गंभीर बीमारी या मृत्यु जैसी विशेष परिस्थितियों में ही तारीख मिलेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड मामले का 9 महीने में निपटारा करने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा मर्डर केस के ट्रायल को 9 महीने में खत्म करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि यह आखिरी विस्तार है. साथ ही इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा के लिए नए आवेदन की छूट दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस संदीप मेहता ने प्रदूषण को लेकर अधिकारियों की मिलीभगत पर तल्ख टिप्पणी की है.
संभल जामा मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट में 3 हफ्ते बाद होगी सुनवाई, सर्वे रिपोर्ट फिलहाल रहेगी सीलबंद
सुप्रीम कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टाल दी है. कोर्ट ने कहा कि ऑफिस रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. सर्वे रिपोर्ट को फिलहाल न खोलने का आदेश बरकरार है.
भोपाल गैस कांड: यूनियन कार्बाइड के कचरे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा परीक्षण की मांग खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के दोबारा परीक्षण की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि प्रशासन ने सावधानी बरती है और भविष्य में रिसाव होने पर अधिकारी इसे और मजबूत कर सकते हैं.







