सुप्रीम कोर्ट में मेधा पाटकर को राहत नहीं, पाटकर ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली
सुप्रीम कोर्ट ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की याचिका खारिज कर दी हैं. पाटकर ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें 25 साल पुरानी मानहानि शिकायत में अतिरिक्त गवाह पेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी.
पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (डीए) से जुड़े मामले में फैसला सुरक्षित- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (DA) मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पहले कोर्ट ने राज्य कर्मचारियों को 25% महंगाई भत्ता देने का आदेश दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर लगे गंभीर आरोपों पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर लगे गंभीर आरोपों पर केंद्र सरकार से तीन सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि तकनीकी दलीलों में नहीं जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR मामले में आधार को 12वें वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार एसआईआर मामले में चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि आधार को 12वें वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाए. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आधार की प्रमाणिकता जांच अधिकारियों के अधिकार में रहेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने दोषी को 25 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया, तय सजा से अधिक जेल में रहने पर जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि वह एक दोषी को 25 लाख रुपये का मुआवजा दे, जिसने सात साल की सजा पूरी करने के बाद भी 4.7 साल जेल में गुजारा हैं.
अगर आप मजबूत नेता हैं, तो आपको मोटी खाल रखनी होगी: सुप्रीम कोर्ट
सीजेआई बी आर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आप मजबूत नेता हैं, तो आपको मोटी खाल रखनी होगी. आपको इन सबको सहना होगा.
भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार यलगार परिषद के कार्यकर्ता ज्योति जगताप की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को करेगा सुनवाई
भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार यलगार परिषद के कार्यकर्ता ज्योति जगताप की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि इस स्टेज पर कोर्ट कोई भी नया मैटीरियल स्वीकार नहीं करेगा.
बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 को रद्द करने से संबंधित दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 को रद्द करने से संबंधित दायर याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. मेंशनिंग कर वकील ने कहा कि मामला 2013 और 2018 में अंतिम निपटारे के लिए रखा गया था, लेकिन फैसला नहीं हुआ.
CJI B R Gavai Nepal Visit: चीफ जस्टिस गवई का नेपाल में गर्मजोशी से स्वागत, भगवान बुद्ध की पवित्र जन्मस्थली लुम्बिनी के किए दर्शन
CJI BR Gavai Visit Nepal: भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई नेपाल दौरे पर पहुंचे. उन्होंने लुम्बिनी और काठमांडू में आयोजित नेपाल–भारत न्यायिक संवाद 2025 में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका की भूमिका, लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और भारतीय संविधान की मौलिक संरचना पर अपने विचार रखे.
सुप्रीम कोर्ट ने लोधी कालीन शेख अली की गुमटी की सफाई पर बोला, VIP आए तो दो घंटे में सफाई संभव
लोधी कालीन स्मारक "शेख अली की गुमटी" के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी को आड़े हाथ लिया है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई वीआईपी व्यक्ति आने वाला होता है कि आप दो घंटे में शेख अली की गुमटी के आसपास सफाई कर देंगे.





