Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मकोका से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट 15 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने इस मामले से संबंधित सभी दस्तवेज़ों से संबंधित कार्रवाई पूरा करने का आदेश दिया है.

विशाखापट्टनम में डीएसएनएलयू के समारोह में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे.के. महेश्वरी और जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा ने छात्रों को संबोधित किया.

CJI B R Gavai Nepal Visit: CJI बी. आर. गवई ने नेपाल में भारत-नेपाल ज्यूडिशियल डायलॉग 2025 में हिस्सा लिया, वहां उन्‍होंने कहा- दोनों देशों की न्यायपालिका लोकतंत्र और न्याय को और मजबूत कर सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगता झेलने और सेवा से बाहर किए गए सैन्य कैडेट्स को दिए जाने वाले आर्थिक सहायता राशि और बीमा लाभ बढ़ाने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने संगीन अपराधों के मामलों में धीमी ट्रायल प्रक्रिया पर चिंता जताई है. अदालत ने कहा कि अगर समयबद्ध सुनवाई नहीं हुई तो अपराधी पूरे न्यायिक सिस्टम को हाईजैक कर लेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपी को अग्रिम जमानत देते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने मामले में जिस तरह से पारित किया, वह असामान्य और संक्षिप्त था.

सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय भर्ती परीक्षाओं पारदर्शी बनाने और सुव्यवस्थित करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और एसएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएन्सर को जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप पहली नजर में झूठे और बेबुनियाद लग रहा है.

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर अलग-अलग हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने जल्द सुनवाई की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2025 से जुड़ी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अभ्यर्थी ने ओएमआर शीट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. कोर्ट ने कहा कि बिना ठोस सबूत के इस तरह की शिकायतें स्वीकार नहीं की जा सकतीं.