Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पानीपत के बुआना लाखू ग्राम पंचायत चुनाव में ईवीएम पुनर्गणना के बाद मोहित कुमार को 51 वोट से विजेता घोषित किया. कोर्ट ने 2 दिन में शपथ दिलाने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाली प्रवासी मजदूरों के मामले में केंद्र और 9 राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के अधिकार राजनीतिक दलों या एजेंटों पर निर्भर नहीं होने चाहिए और अवैध प्रवेशियों की हिरासत जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों को मृत दिखाए जाने पर चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए 65 लाख लोगों का विवरण 19 अगस्त तक सार्वजनिक करने का आदेश दिया हैं.

उत्तराखंड के तीर्थस्थलों पर हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने DGCA और राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है. याचिका में कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेष प्रशिक्षण और उन्नत मौसम पूर्वानुमान प्रणाली लागू करने की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कोल्हापुर की महादेवी हथिनी के जामनगर स्थानांतरण मामले में दायर याचिका में संशोधन की अनुमति दी है. कोर्ट ने वंतारा वाइल्डलाइफ सेंटर को भी पक्षकार बनाने की मंजूरी दी और अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.

यमन में मौत की सजा पाने वाली केरल की नर्स निमिषा प्रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 8 हफ्ते बाद सुनवाई तय की. 2017 में हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई प्रिया के मामले में यमन सरकार से बातचीत जारी है.

रेणुकास्वामी हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता दर्शन, पवित्रा गौड़ा समेत 7 आरोपियों की जमानत रद्द कर सरेंडर का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नसबंदी में लापरवाही पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा. अदालत ने कानूनों के पालन पर चिंता जताई और सभी पक्षों की दलीलें सुनीं.

Supreme Court ने दिल्ली-NCR से सभी आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद MCD अब सदमे में है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की SIR प्रक्रिया को वोटर-फ्रेंडली बताया. कहा- 11 दस्तावेज 7 से बेहतर हैं, जो मतदाताओं को अधिक विकल्प देते हैं. चुनाव आयोग पर रुख बदलने का आरोप, लेकिन कोर्ट ने आपत्तियां खारिज कीं.