Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

Karnataka MLC On Stray Dogs: आवारा कुत्तों के मामले में कर्नाटक के एमएलसी का विवादित बयान सामने आया है. आइये जााने उन्होंने 2500 कुत्तों को मरवाकर पेड़ के नीचे दफनाने को लेकर क्या कहा है?

दिल्ली में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नसबंदी अभियानों में ढिलाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने एबीसी नियमों के सही पालन और कुत्तों के शेल्टर होम स्थानांतरण पर स्पष्ट आदेश की मांग की.

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में आरोपी और ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को एक सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा मार्च 2025 में दी गई नियमित जमानत को रद्द कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन मालिकों पर किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न किए जाने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्वागत किया है.

सुप्रीम कोर्ट में बिहार एसआईआर मामले की सुनवाई जारी है, जिसमें मतदाता सूची में हुई त्रुटियों और 65 लाख से अधिक लोगों के नाम हटाने के आरोपों पर बहस हो रही है. चुनाव आयोग और याचिकाकर्ताओं के बीच मतदाता पहचान और नागरिकता के प्रमाणों को लेकर विवाद सामने आया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने फिलहाल दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है और चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है.

Madhya Pradesh News: दायर याचिका में कहा गया है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा एमबीबीएस छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए दिए गए स्टे का हवाला देकर राज्य सरकार ओबीसी के बढ़े हुए कोटा का फायदा देने से इनकार कर रही है.

Legal News: सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील की 19,700 करोड़ रुपए की समाधान योजना से जुड़े मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने केरल में कैदियों के फर्लो और पैरोल नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार किया, अब मामला अक्टूबर में सुना जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्या मामले के दोषी सुखदेव पहलवान को रिहा करने का आदेश दिया और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि सजा पूरी कर चुके कैदियों को तुरंत रिहा किया जाए.