Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई बुलडोजर कार्रवाई पर यूपी सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 का सम्मान किया जाए और मकानों का पुनर्निर्माण किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शक्तियों और सीमाओं को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका को तीन जजों की बेंच के पास भेजा. कोर्ट कार्ति चिदंबरम सहित अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिसमें पीएमएलए के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती दी गई है.

तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने लगातार केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध किया है और कहा है कि वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते.

सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले डीएमके नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली. कोर्ट ने उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज करने पर रोक लगाई और पिछली सुनवाई में दी गई राहत को बरकरार रखा.

सुप्रीम कोर्ट ने हीरा गोल्ड घोटाले की आरोपी नौहेरा शेख को चेतावनी देते हुए दो विकल्प दिए हैं कि वह तीन महीने के भीतर निवेशकों का 25 करोड़ रुपये वापस करें या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में घर खरीदारों की याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिल्डरों और बैंकों को फटकार लगाई. कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश पर विचार करने के संकेत दिए.

Gold Investment Scam: सुप्रीम कोर्ट ने नौहेरा शेख को 25 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया, अन्यथा उनकी जमानत रद्द कर गिरफ्तारी हो सकती है. शेख पर 5600 करोड़ के गोल्ड निवेश घोटाले का आरोप है.

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को सीआरपीएफ सुरक्षा कवच हटाने की केंद्र सरकार की अर्जी पर जवाब देने के लिए आखिरी मौका दिया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को निर्धारित की है.

SIT Investigation: सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में SIT के सामने पेश होने का आदेश दिया. उन्हें 17 मार्च 2025 को पेश होना होगा.