Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से निजी अस्पतालों में मरीजों के शोषण को रोकने के लिए नीति बनाने को कहा, ताकि मरीजों और उनके परिवारों के साथ हो रहे शोषण को रोका जा सके.

केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर आजीवन प्रतिबंध का विरोध किया, जबकि एमिकस क्यूरी ने इसे असंवैधानिक बताते हुए सख्त नियम लागू करने की सिफारिश की.

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहना असभ्य हो सकता है, लेकिन यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या सार्वजनिक शांति भंग करने का अपराध नहीं है. कोर्ट ने 80 वर्षीय हरिनंदन सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया.

Supreme Court on Samay Raina: 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो को लेकर हुए विवाद के बाद से ही समय रैना विदेश में हैं. उन्होंने कनाडा में एक शो के दौरान अदालत में चल रही कार्यवाही पर जोक कहा था. अब उनकी इस हरकत पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है.

सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एक वकील द्वारा आत्महत्या की धमकी देने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया. जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने वकील को 7 मार्च तक लिखित माफी मांगने को कहा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि अगर सुखदेव पहलवान की 20 साल की सजा 10 मार्च को पूरी हो रही है, तो वह जेल में कैसे रहेगा? कोर्ट ने दो सप्ताह में निर्णय लेने को कहा.

यूपी उन्नाव 2017 रेप मामले में सजा काट रहे दोषी व भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Ranveer Allahbadia: यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनके शो पर से रोक हटा दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को न्यायिक सेवाओं में नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने मध्य प्रदेश सेवा परीक्षा नियम 1994 के कुछ प्रावधानों को इस सीमा तक रद्द कर दिया, जो दृष्टिहीन उम्मीदवारों को न्यायिक सेवा में प्रवेश से रोकते थे.

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कवि इमरान प्रतापगढ़ी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.