Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट 21 अप्रैल से राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और अन्य संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के मामले में तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाई है, जिसमें बोर्ड ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील की थी जिसमें ईशा फाउंडेशन को जारी कारण बताओ नोटिस को खारिज कर दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण के मामले में सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि अब दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि अब वायु प्रदूषण की संकट से जूझ रही दिल्ली में सुधार देखने को मिलेगा.

पश्चिम बंगाल के जेलों में बंद अवैध बंगलादेशी प्रवासियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने खेड़कर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. साथ ही गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटा दिया था. जिसके खिलाफ पूजा खेड़कर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

Ranveer Allahabadia: यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु में 2020 के दंगों के मामले में एनआईए की जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और शब्बर खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन महीने में स्पेशल कोर्ट गठन का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट में भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 में किए गए राज्यों के संशोधनों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टल गई. प्रशांत भूषण ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बावजूद राज्य सरकार ने जवाब दाखिल नहीं किया.

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी पूर्व आबकारी अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को नियमित जमानत दी, लेकिन वह जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि उनके खिलाफ एक और मामला चल रहा है. कोर्ट ने ED को फटकार लगाते हुए पीएमएलए कानून के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की.

सुप्रीम कोर्ट ने शहरी बेघर लोगों के लिए आश्रय सुनिश्चित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान मुफ्त उपहारों की प्रथा पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि मुफ्त राशन और धनराशि के कारण लोग काम करने की इच्छा खो रहे हैं और इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.