Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई (CBI) जांच की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने मामले को वेकेशन के बाद सुनने का निर्देश दिया.

सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों, भ्रामक सामग्री, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट तथा न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है.

भारत में नागरिकता को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. आधार कार्ड, पासपोर्ट और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों को नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि न्यायाधीशों की चयन प्रक्रिया आरटीआई (RTI) और न्यायिक समीक्षा के दायरे से बाहर है. कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के न्यायिक अधिकारी अरविंद मल्होत्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह अहम व्यवस्था दी.

थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीया जलाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों को राशन योजना से वंचित किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले एक कर्मचारी को बहाल करने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में पता न बदलने की लापरवाही का लाभ कर्मचारी को नहीं मिल सकता.

सुप्रीम कोर्ट ने 1993 के कोलकाता बोबाजार बम विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद राशिद खान की समय पूर्व रिहाई के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है और पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर जवाब मांगा है.

मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी.

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढावे की कथित गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है.