Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के एक जाट परिवार द्वारा परीक्षा से पहले बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक कोटे का लाभ लेने के दावे पर कड़ी टिप्‍पणी की है.

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया और इसे प्रीमैच्योर बताया.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में चार साल की बच्ची से हुए यौन उत्पीड़न मामले की जांच में देरी और पुलिस की असंवेदनशीलता पर कड़ी फटकार लगाई है.

सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 2019 के फैसले को भविष्य में लागू करने की मांग की गई थी.

कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकुटाथिल को यौन शोषण और जबरन गर्भपात के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. अदालत ने केरल हाई कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को बरकरार रखा और कुछ टिप्पणियों को हटाने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य को छोड़कर अन्य जगहों पर यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुचारू रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए और एनआईए से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए अलग विशेष अदालतों के गठन पर स्वतः संज्ञान लिया है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने देश के 17 हाई कोर्ट्स के रजिस्ट्रार जनरल से इस मुद्दे पर राय मांगी है.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने यूएपीए (UAPA) के तहत लगातार की जा रही गिरफ्तारीयों पर गंभीर चिंता जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने त्योहार और छुट्टियों के दौरान हवाई किराए में हो रही भारी बढ़ोतरी के मामले में केंद्र सरकार को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है.

पेपर लीक मामले में आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट ने दी गई अंतरिम जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने राजस्थान सरकार के हलफनामे के आधार पर यह निर्णय लिया जिसमें कहा गया कि कटारा पर पांच मामले लंबित हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी शामिल है.