Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Telangana

Telangana Pharma Plant Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी फार्मा प्लांट में विस्फोट में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं. कुछ शवों की पहचान के लिए DNA सैंपलिंग की गई है. इस बीच सरकार ने जांच के आदेश दिए है.

तेलंगाना के संगारेड्डी में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से कई मजदूरों की जान चली गई. घटना पर राष्ट्रपति और पीएम ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

अमित शाह ने हैदराबाद दौरे पर राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरे से किसानों और भाजपा दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के कांचा गाचीबोवली वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर पर्यावरण नियमों का पालन नहीं हुआ तो मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों को जेल भेजा जा सकता है.

केसीआर दो बार लगातार प्रभावशाली बहुमत से तेलंगाना के मुख्य मंत्री बने. इस दौरान उन्होंने तेलंगाना का बहुत तेज़ी से विकास किया. उनकी इस मेधा को देखकर दुनिया की मशहूर और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने तेलंगाना में भारी निवेश किया.

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का कहना है कि हमने देश में पहली बार स्वतंत्रता के बाद जातीय जनगणना कर OBC के लिए 42% आरक्षण प्रस्तावित किया. अब केंद्र ने भी इसे अगली जनगणना में शामिल करने का फैसला किया.

सुप्रीम कोर्ट ने पेड़ों की कटाई को लेकर सरकार से तीखे सवाल किए हैं. अदालत ने पूछा कि वनों की कटाई को शुरू करने की इतनी आपातकालीन आवश्यकता क्यों थी?

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में बीआरएस विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे दल बदल विरोधी कानून का उपहास बताया और विधानसभा स्पीकर द्वारा याचिकाओं पर देरी को लेकर सवाल उठाए.

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उपचुनाव नहीं होंगे. कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में पारित विधेयकों का समर्थन करने के लिए सभी दलों के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे पिछड़े वर्गों (BCs) को 42 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए संसद की मंजूरी सुनिश्चित करने के प्रयास का नेतृत्व करेंगे.