Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

uapa

दिल्ली 2020 दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में तीन और आरोपियों जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट और मुजफ्फर अहमद (उर्फ फराज जफर) के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मंजीत सिंह और आंग कामी लामा को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अंडरवर्ल्ड से कथित साठ-गांठ के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की पुलिस रिमांड को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को कथित टेरर फंडिंग मामले में बड़ी राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी को 6 महीने की अंतरिम जमानत देने के साथ यह मामला बड़ी पीठ को भेज दिया है.

उमर खालिद और शरजील इमाम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसी तल्ख टिप्पणी की है, जिसने UAPA जैसे सख्त कानून के तहत जमानत के नियमों पर नई बहस छेड़ दी है. आखिर कोर्ट ने क्यों कहा कि 'जमानत नियम है और जेल अपवाद'?

पटियाला हाउस कोर्ट ने राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए 24 अप्रैल को आदेश सुनाने की तारीख तय की है.

Umar Khalid Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद को राहत नहीं मिली, सुप्रीम कोर्ट ने उसकी पुनर्विचार याचिका खारिज की. कोर्ट ने खुली अदालत में सुनवाई की मांग भी ठुकराई.

पटियाला हाउस कोर्ट 20 अप्रैल को बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. उन्होंने अपने बीमार पिता से मिलने के लिए एक महीने की जमानत मांगी है, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसका विरोध करते हुए कस्टडी पैरोल का सुझाव दिया है.