Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Crime

उन्नाव के औरास में भाजपा नेता प्रमोद पासी की उनके बड़े बेटे सोनेलाल ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. वारदात तब हुई जब वे मंदिर में पूजा कर रहे थे. आरोपी बेटा जमीन के हिस्से और पत्नी के साथ विवाद में पिता द्वारा बहू का पक्ष लेने से नाराज था.

मेरठ के लोहिया नगर में एक भाई ने पड़ोसी लड़के से बातचीत करने के शक में अपनी 20 वर्षीय नाबालिग बहन की अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी. मोहल्ले के तानों से परेशान आरोपी ने सुबह विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया.

आगरा के सिकंदरा में एक महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर उसकी लाश को बाथरूम के फर्श के नीचे दफन कर दिया. पिछले 45 दिनों से लापता सुरेंद्र के मामले में पुलिस को तब सफलता मिली जब घर के बाथरूम में लगी नई टाइल्स पर शक हुआ.

मेरठ के सरूरपुर में इंस्टाग्राम रील बनाने से नाराज पति प्रदीप ने अपनी इन्फ्लुएंसर पत्नी निशा चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस और एसओजी ने एक संयुक्त मुठभेड़ में साधु मिलन दास की हत्या के मुख्य आरोपी इजराइल को ढेर कर दिया है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस और एसओजी ने एक संयुक्त मुठभेड़ में साधु मिलन दास की हत्या के मुख्य आरोपी इजराइल को ढेर कर दिया है.

मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों को फंसाने के लिए नकुल नाम के युवक द्वारा रची गई अपहरण की झूठी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. नकुल ने एक युवती को नौकरी और पैसों का लालच देकर दो युवकों की कार में भेजा और फिर खुद ही डायल 112 पर उनके खिलाफ झूठी सूचना दे दी.

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ कच्छाधारी गिरोह के डकैतों ने दीवार फांदकर एक घर में प्रवेश किया और करीब 3 घंटे तक उत्पाद मचाया. खाना मांगने पर जब उन्हें पता चला कि घर में मुर्गा बना है, तो वे भड़क गए और लोहे की रॉड से पूरे परिवार व एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर लाखों के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए.

मेरठ पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर उधम सिंह समेत 7 फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. उधम सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत लेने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कस दिया है.

जौनपुर में शुक्रवार देर शाम बारात लेकर जा रहे 21 वर्षीय आजाद की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि दुल्हन के एक रिश्तेदार प्रदीप बिंद ने शादी से नाराज होकर की थी.

अमरोहा के पिपलौती कलां गांव में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी.