Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Crime

शामली के वी.वी. इंटर कॉलेज रोड पर शनिवार सुबह दो व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट हुई. धारदार हथियार से एक व्यक्ति घायल हो गया है. पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है.

बरेली की शाही पुलिस ने चांद बाबू के घर हुई चर्चित नकबजनी का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बुर्का पहनकर रेकी करने वाले इन बदमाशों के पास से 3 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और अवैध असलहे बरामद हुए हैं.

हापुड़ में पूर्व मंत्री मदन चौहान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार किया है. रोड रेज एंगल से जांच जारी.

केजीएमयू की महिला रेजीडेंट से जुड़े यौन शोषण और कथित धर्मांतरण नेटवर्क मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी डॉ. रमीज के करीबी सारिक खान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. सारिक पीड़िताओं पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभाता था.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नालों में दो शव पड़े मिले. दोनों कई दिनों से गायब थे. परिजनों ने दोनों को लेकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पहला मामला आशियाना इलाके का है. जहां कई दिनों से लापता एक पूड़ी विक्रेता का शव नाले से बरामद हुआ.

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद तनाव पैदा हो गया है. कथित तौर पर हमला करने वाले तीन युवकों को ग्रामीणों और विरोधी पक्ष के लोगों ने मिलकर बिजली के खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की है.

शादाब जकाती अचानक सुर्खियों में कैसे आए...दरअसल शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची के जरिये से अश्लील रील बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उन्हें कोर्ट से तुरंत जमानत मिल गई, लेकिन इस मामले ने शादाब जकाती को एक बार फिर चर्चा में ला दिया. शादाब जकाती के बारे में लोग इंटरनेट पर सर्च करने लगे. गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत मिलने के चलते लोग शादाब की कमाई को लेकर तरह तरह की बातें करते दिखे.

Disha Patani Firing Case: एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने के मामले में आज 5वें आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस की गोलीबारी में घायल युवक बोला- अब मैं दोबारा कभी UP नहीं आऊंगा.

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ बाइक सवार दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने लिफ्ट देने का झांसा देकर पीड़िता को सुनसान इलाके में ले जाकर अपने मकान में बंद कर दिया.

मेरठ के परतापुर थाना इलाके के मोहिद्दीनपुर गांव में दबंग युवक ने टेंट कारोबारी रितिक की गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गुस्साए परिजनों के साथ सैकड़ो की भीड़ आरोपी के घर को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने समझाकर ग्रामीण को शांत कर दिया.