Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rameshwaram Cafe CCTV: कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट से यूं मची चीख-पुकार, बदहवास हुए लोग, सामने आया VIDEO

Rameshwaram cafe blast video: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में आज दोपहर अचानक विस्‍फोट हो गया. कई लोग इस विस्फोट की चपेट में आ गए. वीडियो सामने आने पर देशभर में कोहराम मच गया.

Bengaluru Cafe Blast

कर्नाटक के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका

Rameshwaram Cafe Blast Bangalore: कर्नाटक में बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. इस बीच कैफे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में चीखते चिल्लाते भागते और बदहवास लोग, हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां कोई बम धमाका हुआ हो.

यह भी पढ़िए— कर्नाटक के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका, मचा कोहराम; भाजपा बोली- यह घटना रहस्यमयी

कर्नाटक के CM बोले- IED से किया गया ब्लास्ट

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के कैफे में हुए हुए ब्लास्ट के बारे में कहा कि यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और NIA की टीम विस्फोट की जांच कर रही है. सिद्धारमैया के अलावा राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि धमाका एक सिटिंग एरिया में हुआ, हालांकि वहां कोई सिलेंडर नहीं था. DGP ने कहा कि हमें फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.

एक शख्स बैग छोड़कर गया था, उसमें धमाका हुआ

एक पुलिस अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा कि बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में विस्फोट तब हुआ, जब एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया. उन्होंने कहा कि यह बम विस्फोट दोपहर 1 बजे हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हुए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital