पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
चांद से मिट्टी लेकर धरती पर सफलतापूर्वक वापस लौटा चाइनीज स्पेस कैप्शूल
China Moon Mission Chang’e 6 Successful: अमेरिका की होड़ कर रहे चीन ने दावा किया है कि उसका एक बड़ा मून मिशन सक्सेसफुल रहा है. 3 मई को चीनी स्पेस एजेंसी ने एक मून मिशन लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य चांद के अंधेरे वाले हिस्से की सतह से मिट्टी लेकर धरती पर लौटना था. मिशन की लॉन्चिंग के 53 दिन बाद अब चीन ने बताया है कि चाइनीज चैंग’ई-6 लैंडर अपने कैप्सूल में चांद की मिट्टी के सैंपल लेकर धरती पर लौट आया है.
बता दें कि चांद की पृथ्वी से दूरी 3.84 लाख किलोमीटर से ज्यादा है, और अब तक कुछ ही देश ऐसे हैं, जिनके मून मिशन सफल हो पाए हैं. चीन के दावे पर यकीन किया जाए तो चीन दुनिया में पहला ऐसा देश बन गया है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है. उसके चैंग’ई-6 लैंडर को चाइनीज नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से करीब 2 माह पहले पृथ्वी से चांद पर भेजा गया था.
चैंग’ई-6 मिशन के कैप्शूल ने मंगलवार, 25 जून को धरती पर लैंड किया. वो जगह चीन के इनर मंगोलिया में थी. उस कैप्शूल में चांद की सतह से 2 किलोमीटर तक की धूल के कणों और चट्टानों के सैंपल जमा किए गए थे. जिन्हें अब रिसर्च के लिए चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचाया गया है.
स्पेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांद पर अमेरिका, रूस, भारत और यूरोपीय यूनियन के अलावा केवल चीन के ही मिशन सफल रहे हैं. और, अभी तक चांद पर जा चुके सभी 10 लूनर मिशन पास वाले हिस्से (जो हमें दिखता है) पर ही पहुंचे हैं. मगर, इन मिशनों में केवल चीन का ही मिशन ऐसा है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है. चीन ने चांद की फार साइड (Far side of the Moon) से सैंपल लाकर स्पेस की रेस में अमेरिका को कड़ी चुनौती दी है.
चांद से मिट्टी लेकर धरती पर सफलतापूर्वक वापस लौटना चीनी वैज्ञानिकों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि चीन ने 2030 तक इंसान को चांद पर भेजने का लक्ष्य रखा है. तो उसका चैंग’ई-6 लैंडर वाला मिशन भी उसी कोशिश का हिस्सा है. दुनिया में अब तक केवल अमेरिका ही ऐसा देश है, जो ये दावा करता है कि उसने न केवल चांद पर आदमी भेजे थे, बल्कि उन सबकी की धरती पर सकुशल वापसी भी कराई.
चीनी मीडिया में खबरें आ रही हैं कि चीन चांद के दक्षिणी ध्रुव (South pole of moon) पर एक रिसर्च बेस बनाना चाहता है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी एक स्पीच में ऐसी ही बात कही. उन्होंने कहा कि चैंग’ई-6 मिशन की सफलता चीन के सपने को सच करने में मील का पत्थर साबित होगी.
फोटो- इस मिशन के जरिए चीन स्पेस पावर बनने के और करीब पहुंच गया है. 2030 तक वहां इंसानों को भेजने के अलावा चीन चांद के साउथ पोल पर रिसर्च बेस भी बनाना चाहता है.
– भारत एक्सप्रेस
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…
Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…