Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bag Trax: एयरपोर्ट पर गुम हो जाए सामान तो अब न करें चिंता, शुरू हुई नई सुविधा, जानिए कैसे लें फायदा

दिल्ली एयरपोर्ट अब एक ऐसी सुविधा से लैस हो गया है, जिसके कारण आपके बैग-लगेज को आसानी से खोजा जा सकता है. आइये समझते हैं कि क्या होता है बैग ट्रैक्स, यह कैसे काम करता है.

Delhi Airport

फोटो— दिल्ली एयरपोर्ट

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bag Trax facility Services: हवाई जहाज का सफर करने के बाद यदि आप दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे हैं और आपका सामान गुम हो गया है..तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाने वाला दिल्ली एयरपोर्ट अब एक ऐसी सुविधा से लैस हो गया है, जिसके कारण आपके बैग-लगेज को आसानी से खोजा जा सकता है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, अब दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ऐसी सर्विस है जो पैसेंजर्स को SMS के ज़रिए सूचित करती है कि चेक-इन सामान कब और किस बैगेज बेल्ट पर आएगा. इस सर्विस को “बैग ट्रैक्स” कहा जाता है. मूलत: यह एक स्मार्ट टैग है जिसे पैसेंजर अपने सामान में नाम टैग की तरह लगा सकते हैं और फिर अपने चेक-इन सामान को ट्रैक करने और SMS के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

केवल घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है अभी यह सेवा

“बैग ट्रैक्स” पैसेंजर्स को बेल्ट विवरण, सामान के आगमन का समय और कुछ अन्य जानकारियों के बारे में SMS के ज़रिये इन्फोर्म करता है. फिलहाल, यह Apple AirTag या अन्य ट्रैकिंग उपकरणों जितना सहज नहीं है, लेकिन यह पैसेंजर्स को आगमन विवरण और बेल्ट विवरण जैसी बुनियादी सूचनाएं देने का काम करेगा. इसके अलावा ये सुविधा केवल घरेलू उड़ानों के लिए खासकर दिल्ली हवाई अड्डे पर ही उपलब्ध है. यह सुविधा तब काम करती है जब आप दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं.

यह भी पढ़िए: मथुरा रेलवे स्टेशन पर देर रात को प्लेटफॉर्म पर चढ़ी EMU, जानिए फिर क्या हुआ

Bag.Hoi.in पर जाकर फिल करनी होती है इन्फोर्मेशन

“बैग ट्रैक्स” को शुरू करना भी आसान है. आपको बस एयरपोर्ट से “बैग ट्रैक्स” खरीदना होगा. यह कई एयरपोर्ट स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध है. एक बार जब आपके पास टैग हो, तो बस इसे एक्टिव करें और फिर इसे सामान से जोड़ दें. इससे एयरपोर्ट पर आपके सामान की ट्रेकिंग शुरू हो जाएगी. टैग को एक्टिवेट करने के लिए या तो, बैग टैग पर यूनिक क्यूआर कोड को स्कैन करें या Bag.Hoi.in पर जाएं. इसमें मोबाइल नंबर और प्राप्त OTP दर्ज करें और सेटअप पेज पर पूछी गई अन्य आवश्यक इन्फोर्मेशन ​फिल करें.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital