Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Twitter पर नए फीचर्स की बहार, बिना नंबर शेयर किए यूजर्स कर पाएंगे वॉइस-वीडियो कॉलिंग

ट्विटर यूजर्स के लिए Elon Musk नए फीचर्स को प्लेटफॉर्म में जोड़ने वाले हैं. इन नए फीचर्स के आने से आपको क्या फायदा होगा, आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं.

Twitter Blue Tick

ट्विटर (फोटो ट्विटर)

Elon Musk: पिछले साल जब से एलोन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान संभाली है, तब से वह यूजर्स की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर जोड़ रहे हैं. आपको बता दें कि अब एलोन मस्क ने खुलासा किया है कि ट्विटर पर जल्द ही यूजर्स के लिए कॉल और एनक्रिप्टेड मैसेजिंग फीचर जोड़ा जाएगा. याद दिला दें कि पिछले साल एलोन मस्क ने “ट्विटर 2.0 द एवरीथिंग ऐप” के बारे में बताया था कि इस ऐप में यूजर्स के लिए उपयोगी सभी फीचर जैसे लंबे ट्वीट लिखने की सुविधा, एनक्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज और पेमेंट आदि शामिल होंगे.

वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर जोड़ा जाएगा

एलोन मस्क ने हाल ही में ट्वीट किया है कि ट्विटर में यूजर्स के लिए वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर जोड़ा जाएगा. इस फीचर के आने से यूजर्स बिना अपना फोन नंबर दिए दुनिया भर में किसी को भी अपने ट्विटर हैंडल से कॉल कर सकेंगे. ट्विटर पर कॉल फीचर की शुरुआत के साथ, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म मेटा के सोशल मीडिया ऐप जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा. बता दें कि इस तरह के फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले से ही मौजूद हैं.

मस्क ने एन्क्रिप्टेड मैसेज पर यह बात कही

एलन मस्क ने ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि एन्क्रिप्टेड मैसेज फीचर कब उपलब्ध कराया जाएगा. ट्वीट के मुताबिक, यह फीचर गुरुवार यानी 11 मई 2023 से उपलब्ध कराया जाएगा. मैसेज को लेकर जानकारी दी गई है कि मैसेज एनक्रिप्टेड होंगे लेकिन कॉल्स भी एनक्रिप्टेड होंगे या नहीं, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election Voting Live: कर्नाटक चुनाव के लिए वोटिंग जारी, खिलेगा ‘कमल’ या ‘हाथ’ को मिलेगा जनता का साथ! या फिर JDS बचा पाएगी अपनी साख?

ये सक्रिय खाते ट्विटर से गायब हो जाएंगे

इस हफ्ते की शुरुआत में ट्विटर ने कहा था कि कंपनी सफाई की प्रक्रिया शुरू करेगी और सालों से सक्रिय ये ट्विटर अकाउंट हटा दिए जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital