Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यहां मिल रहा है 1 साल तक का फ्री रिचार्ज, जानिए क्या है इस ऑफर को पाने का तरीका

अगर आप भी अपने डेली मोबाइल रिचार्ज से परेशान हो गए हैं और आपको कोई बोले कि 1 साल का अनलिमिटेड फ्री मोबाइल रिचार्ज कहीं होता है तो सोचिए आपका रिएक्शन कैसा होगा.

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज काफी महंगा होता जा रहा है. यदि आप भी अपने महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान हो चुके है तो आज हम आपको एक अनोखी बात बताने वाले है. जिसे सुनकर आप यकीन नहीं कर पाओगे, और आपके मुंह से निकलेगा कि क्या सच में ऐसा हो सकता है. दरअसल एक ऐसा दुकान है जो आपको अनलिमिटेड फ्री मोबाइल रिचार्ज  दे रहा वो भी पूरे 1 साल के लिए. ये सुनकर शायद आपको यकीन नहीं हुआ हो लेकिन ये सच है.

मिलेगा 1 साल का अनलिमिटेड फ्री मोबाइल रिचार्ज

1 साल का अनलिमिटेड फ्री मोबाइल रिचार्ज देने वाला ये शॉप झारखंड के जमशेदपुर में मौजूद है. आप यहां के बिष्टुपुर M रोड स्थित मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज दुकान डीजी टॉक में जाकर इस ऑफर का लाभ ले सकते है. तो आइए आपको बताते है कि इस ऑफर को पाने के लिए आपको क्या करना होगा.

ये भी पढ़ें- “मैंने छगन भुजबल की ‘सुपारी’ ली है…” NCP नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, PA के मोबाइल पर आई थी कॉल

हर सोमवार को होता है लकी ड्रा

इस ऑफर अगर आपको भी लेना है तो इनका इंस्टाग्राम पेज फॉलो करना होगा जो DIGI TALK JSR के नाम से मौजूद है. साथ ही हर हफ्ते सोमवार को एक लकी ड्रा का आयोजन किया जाता है जो स्पिन व्हील के जरिए खेला जाता है. इसी में डिसाइड किया जाता है कि बिजेता कौन होगा.

ऑफर 20 जून से 20 अगस्त तक

बता दे जितने भी फॉलोअर्स इनके है वह एक एक्सेल शीट में नंबर के साथ उनका नाम लिखा जाता है और स्पिन व्हील करके जिनका नाम और नंबर आता है. उन्हें कांटेक्ट करके 1 साल का अनलिमिटेड मोबाइल रिचार्ज चाहे वह जिस भी कंपनी की सिम यूज करते हैं उन्हें मिलेगा. यह ऑफर 20 जून से शुरू हुआ है और अभी 20 अगस्त तक चलेगा तो अगर आपको भी अनलिमिटेड फ्री रिचार्ज 1 साल का चाहिए तो आप यह प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital