Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Railways: भारत का इकलौता राज्य जहां एक रेलवे स्टेशन, इसके आगे खत्म हो जाती है रेलवे लाइन 

Indian Railways: भारत में एक ऐसा राज्य है, जहां सिर्फ एक ही रेलवे स्टेशन है. यहां पूरे राज्य से लोग ट्रेनों का सफर शुरू करते हैं या पूरा करते है. इसके आगे कोई रेलवे लाइन नहीं है.

indian railway

भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे में लोग सफर करना काफी अराम दायक मानते है.  रेलवे लाइन देश के कोने कोने में मौजूद हैं. वहीं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं. देश में रेलवे स्टेशन काफी अधिक संख्या में मौजूद हैं. कई राज्यों में तो सैकड़ों की संख्या में रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, लेकिन हमारे देश का एक ऐसा राज्य है, जहां सिर्फ एक ही रेलवे स्टेशन मौजूद है.

इस राज्य में दूसरा रेलवे स्टेशन नहीं होने के कारण लोगों को रेलवे से सफर करने वाले को काफी मुश्किल का समाना करना पड़ जाता है. आमतौर पर कहा जाता है कि ये इस राज्य का आखिरी रेलवे स्टेशन भी है, जिस कारण इसके आगे रेलवे लाइन खत्म भी हो जाती है. ऐसे में इस रेलवे स्टेशन में जो भी ट्रेन यहां पर पहुंचती है, वे लोगों ओर सामानों को लाने के लिए ही जाती है.

किस राज्य में है ये इकलौता रेलवे स्टेशन 

ये रेलवे स्टेशन भारत के पूर्वी छोर में स्थि​त मिजोरम एक ऐसा राज्य है, जहां ये इकलौता रेलवे स्टेशन मौजूद है. इस रेलवे स्टेशन का नाम बइराबी रेलवे स्टेशन रखा गया है. मिजोरम राज्य में इसके आगे कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है. यहां से यात्रियों के अलावा सामनों की भी ढुलाई की जाती है.

चार ट्रैक और तीन प्लेटफॉर्म 

मिजोरम राज्य में बइराबी रेलवे स्टेशन समान्य तौर पर ही बना हुआ है, जिसपर अभी तक कई आधुनिक सुविधाओं की कमी है. इस रेलवे स्टेशन का कोड बीएचआरबी है. ये तीन प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन है. इस रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए चार ट्रैक बने हुए हैं.

​स्टेशन को हुआ था रिडेवलपमेंट 

पहले यह सिर्फ एक छोटा सा रेलवे स्टेशन था, जिसे बाद में एक बड़े रेलवे स्टेशन में बदलने के लिए 2016 में रिडेवलपमेंट किया गया था.  इसके बाद इसपर कई सुविधाएं बढ़ाई गई थीं. यहां आने वाले समय में दूसरा रेलवे स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital