Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मारुति को ये कंपनी दे रही टक्कर, 40 सेकेंड में बना देती है कार, वायरल हुआ वीडियो

आपने 2 मिनट में मैगी बनते हुए तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप ये जानते है कि दुनिया में एक ऐसी भी कंपनी है जहां 40 सैकेंड के अंदर एक कार बनकर तैयार कर दी जाती है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताने जा रहे है जो 40 सैकेंड के अंदर कार बना देती है.

टेस्ला कंपनी 40 सेकेंड में बना डालती है एक कार

टेस्ला कंपनी 40 सेकेंड में बना डालती है एक कार

Tesla Electric Car: आपने 2 मिनट में मैगी बनते हुए तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप ये जानते है कि दुनिया में एक ऐसी भी कंपनी है जहां 40 सैकेंड के अंदर एक कार बनकर तैयार कर दी जाती है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताने जा रहे है जो 40 सैकेंड के अंदर कार बना देती है. इतना ही नहीं पहले लोग कार बनाने के लिए हाथो का इस्तेमाल करते थे, लेकिनअब कार बनाने में इंसानों का साथ रोबोट देते हैं जिससे उत्पादन की रफ्तार काफी तेज हो गई है. ज्यादातर कार फैक्टरियों में जटिल काम करने वाले लोगों की तुलना में रोबोट्स को लगाया जा रहा हैं. रोबोट इंसान की तुलना में उसी काम को कई गुना तेजी से करने की क्षमता रखते हैं, इससे कंपनियां समय और पैसा दोनों बचा लेते है.

प्लांट में कार को बनाने का एक वीडियो आया सामने

इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला अपनी गीगाफैक्ट्री के लिए काफी चर्चा में रहती है. चीन के शघाई में टेस्ला अपनी गीगाफैक्ट्री में इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन करती है. यह प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. हाल में प्लांट में गाड़ियों को बनाने के एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है. इस प्लांट में कारों को बनाने की रफ्तार आपकी सोच से भी ज्यादा तेज है.

ये कंपनी 40 सेकेंड में बना डालती है एक कार

दरअसल, टेस्ला एशिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक इन्फ्लूएंसर द्वारा गीगाफैक्ट्री विजिट को दिखया गया है. इस वीडियो में टेस्ला इस प्लांट में हर 40 मिनट में एक Model Y कार तैयार कर रही है. कंपनी उत्पादन की यह रफ्तार रोबोट्स और अपने कार्यकुशल वर्कफोर्स की बदौलत हासिल करती है. टेस्ला की गीगाफैक्ट्री सबसे अधिक प्रोडक्टिव प्लांट है. यहां 20,000 फ्रंट लाइन वर्कर्स और कार इंजीनियर काम करते हैं. कंपनी इस प्लांट में मुख्य तौर पर Model Y और Model 3 कारें बनाती है.

ये भी पढ़ें:Happy Birthday Taapsee: तेलुगू मूवी से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, फिल्मों में आने से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं तापसी पन्नू

टेस्ला की शंघाई गीगाफैक्ट्री दुनिया भर में बनाती है कार

आपको बता दें कि टेस्ला की शंघाई गीगाफैक्ट्री दुनिया भर में कारों को बनाती है. यहां बनाई गई कारे यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और चीन के कई क्षेत्रों में बेची जाती हैं. कारों की सप्लाई के इतने अधिक दबाव के कारण कंपनी ने इस प्लांट में निर्माण की रफ्तार को इतना तेज रखा है.टेस्ला ने इस साल के अपने पहले और दूसरे क्वार्टर में कहा कि शंघाई प्लांट अपनी अधिकतम क्षमता के साथ काम कर रहा है और कंपनी के तरफ से उत्पादन में और तेजी लाने की कोई योजना नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital