Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Tempered Glass के बाद भी क्यों टूट जाती है स्क्रीन, महंगे स्क्रीन गार्ड में क्या स्पेशल होता है? जानिए

Tempered Glass Price: क्या आप भी अपने फोन स्क्रीन को प्रोटेक्शन की लेयर देने के लिए टेम्पर्ड ग्लास यूज करते हैं. वैसे बहुत से मौकों पर ये टेम्पर्ड ग्लास आपके फोन को सिर्फ स्क्रैच से बचा पाते हैं.

Tempered Glass: लोग स्मार्टफोन्स की स्क्रीन को प्रोटेक्शन देने के लिए एक एक्स्ट्रा लेयर यानी Screen Guard का इस्तेमाल करते हैं. मार्केट में कई तरह के स्क्रीन गार्ड मौजूद हैं. कुछ लोग इसे टेम्पर्ड ग्लास भी कहते हैं. यदि आप भी किसी रोड-साइड वेंडर से स्क्रीन गार्ड खरीदते है, तो आपको ये लगभग 100 रुपये का पड़ जाता. कुछ को  50 रुपये में भी मिल जाता हैं.

हालांकि, कई बार इसकी कीमत स्मार्टफोन मॉडल के हिसाब से तय रहती है. वहीं अगर आप ऑनलाइन मार्केट प्लेस पर जाते है, तो आप ये गार्ड लगभग 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक कीमत पर खरीद सकते है. एक स्क्रीन गार्ड की बहुत सारी कीमतें होती है? इसके पीछे एक कहानी है. वहीं एक सवाल ये भी है कि स्क्रीन गार्ड के बाद भी डिस्प्ले क्यों टूट जाती है?

क्यों टूट जाती है स्क्रीन?

यदि आप फोन की स्क्रीन को सिर्फ स्क्रैच होने से बचाना चाहते हैं, तो ये सस्ते गार्ड बड़ी ही आसानी से आपका काम कर सकते हैं. मगर आप इसे टूटने से बचाना चाहते है तो, आपका गार्ड फेल हो सकता है. बल्कि कई बार ये स्क्रीन टूटने की वजह  से भी हो जाता है. मोटे स्क्रीन गार्ड को डिस्प्ले पर लगाने के बाद स्क्रीन और कवर के बीच का गैप नहीं रहता है. जिसके कारण जैसे ही आपका फोन गिरता है, वैसे ही इसका असर सिधे डिस्प्ले पर पड़ जाता है.

ये भी पढ़ें- PM crop insurance Scheme: किसानों को मिलेगा पीएम फसल बीमा का लाभ, सरकार  जारी कर रही 540 करोड़ राशि, जानिए कैसे करें क्लेम

सस्ते स्क्रीन गार्ड की कहानी

आप ऑनलाइन टेम्पर्ड ग्लास सर्च करेंगे तो आपको 100 रुपये से लेकर 2000 से ज्यादा की कीमत तक के गार्ड मौजूद हैं. IndiaMart पर हमने इस कैटेगरी में थोड़ी छानबीन की तो पाया की इन टेम्पर्ड ग्लास की कीमत मार्केट के मुकाबले कही ज्यादा कम है. कुछ सेलर इसे 8 रुपये (प्रति यूनिट) से भी कम की कीमत पर बेचते हैं. हालांकि, कुछ की कीमत 28 रुपये पर पीस होती है तो कुछ की कीमत 100 रुपये तक की होती हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital