Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ram Mandir: अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ का उत्‍सव, CM योगी-राजनाथ ने किए दर्शन, पीएम मोदी ने कहा- ये आस्था का दिव्य पर्व

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary: आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने रामभक्‍तों को बधाई दी. सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या में हुए उत्सव में हिस्‍सा लिया.

ram mandir pran pratishtha

अयोध्या में राम मंदिर उत्सव

Ram Mandir Ayodhya: श्रीराम नगरी अयोध्या स्थित श्रीरामजन्‍मभूमि में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज मनाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हमारी आस्था और संस्कारों का दिव्य उत्सव बताया. उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की कृपा से पांच सदियों का संकल्प पूरा हुआ. आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने ट्वीट में लिखा-

“इस पावन अवसर पर सभी रामभक्तों को शुभकामनाएं. भगवान राम की प्रेरणा से हर व्यक्ति के दिल में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना मजबूत हो. यह समृद्ध भारत बनाने का आधार बने. जय सियाराम.”

500 साल का इंतजार ऐसे हुआ खत्‍म

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि दो साल पहले 500 साल का इंतजार तब खत्‍म हुआ, जब मोदी जी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. सभी सनातनियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएं. शाह ने कहा कि यह मंदिर धर्म की रक्षा, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विरासत के संरक्षण की प्रेरणा देगा. राम जन्मभूमि आंदोलन के बलिदानियों को भी मेरा नमन.

सीएम योगी और राजनाथ की मौजूदगी

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए. फिर वे राम जन्मभूमि पहुंचे. वहां रामलला के मंदिर में पूजा की. आरती उतारी और परिक्रमा की. दोनों ने देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना की. राजनाथ सिंह प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. उन्होंने मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई. बाहर निकलते समय श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए. सीएम योगी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया. पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल था.

cm yogi in ayodhya

राम मंदिर ध्वजारोहण: अयोध्या में 1 साल 9 महीने बाद फिर जुटेंगी हस्तियां, 6500 आमंत्रण भेजे गए; 25 नवंबर को आएंगे पीएम मोदी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया- “आज अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है. यह सदियों के संघर्ष का अंत है. तीन पीढ़ियों की साधना, संतों का आशीर्वाद और 140 करोड़ लोगों के विश्वास का नतीजा है. आज हर रामभक्त के दिल में संतोष है. सियावर रामचंद्र की जय.”

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने कई वीडियो शेयर किए. एक में उन्होंने कहा कि अयोध्या अब सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुनर्जागरण का केंद्र बन रहा है. राजनाथ सिंह के साथ समारोह में शामिल हुए. दूसरे वीडियो में उन्‍होंने कहा कि राम-राम बोलो, जय श्री राम बोलो. अब भारत सरकार की योजना जी राम जी भी राम के नाम पर है. एक और वीडियो में उन्‍होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नेतृत्व और अशोक सिंघल जी की भूमिका बताई. योगी ने कहा- उनके कारण गुलामी का कलंक मिटा और राम मंदिर का रास्ता साफ हुआ. चौथे वीडियो में सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म से ऊपर कोई नहीं है. मोदी जी ने 500 साल के कलंक को खत्म किया. भूमि पूजन किया.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक अकाउंट से प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का लाइव प्रसारण किया गया. इसमें रामलला के विराजमान होने का जश्न दिखाया गया. कई यूजर्स ने जय श्री राम लिखकर कमेंट किए. कुछ ने तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि प्रभु की कृपा से जीवन खुशहाल रहे.

ये भी पढ़ें: धर्म ध्‍वजारोहण होते ही 500 वर्षों बाद राम मंदिर निर्माण पूरा, भक्‍तों ने हजारों करोड़ दान किए; जानें कौन हैं सबसे बड़े दानी

सभी की मनोकामनाएं पूरी हों: सीएम योगी

सीएम योगी ने अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर दर्शन की बहुत-सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. वे राजनाथ सिंह के साथ रामलला के सामने पूजा करते दिखे.

उन्होंने संस्कृत श्लोक लिखा-

आरामः कल्पवृक्षाणां विरामः सकलापदाम्.
अभिरामस्त्रिलोकानां रामः श्रीमान्स नः प्रभुः. शरणागतवत्सल

हमें आज प्रभु रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला. जगत में शांति और सद्भाव फैले. सभी की मनोकामनाएं पूरी हों. सियावर रामचंद्र की जय.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर की पुनर्स्थापना हुई..अब अयोध्या की गलियों के नाम बदलकर पहले जैसे किए जाएं- BJP नेता डॉ. वेदांती की सरकार से अपील

सोशल मीडिया पर रामभक्तों की प्रतिक्रियाएं

सीएम योगी के अयोध्‍या दौरे को लेकर कई रामभक्तों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दीं. हजारों यूजर्स ने जय श्री राम लिखा. एक ने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं, जो हमें राम मंदिर के दर्शन करने को मिले. इसके लिए हमारे पूर्वजों ने बरसों तक संघर्ष किया, हमने सपना साकार होते देखा. दूसरे यूजर ने अयोध्या के विकास की बात की. उसने कहा- अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद 22 करोड़ श्रद्धालु आए. 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया, 20 हजार नौकरियां पैदा हुईं.

अब धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन गई अयोध्या

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा- “यह वर्षगांठ सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है. अयोध्या अब धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन गई है. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण हुआ है. भगवान राम के आदर्श सेवा और करुणा सिखाते हैं. सभी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएं!”

ये भी पढ़ें: राम मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सरयू में स्‍नान के बीच गूंजा जय श्री राम का उद्घोष



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital