Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी 28 और 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पीएम मोदी हरदोई से 36,230 करोड़ की लागत से बने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

Medical Room Inauguration in Noida: नोएडा की पैन ओएसिस सोसाइटी में सर्वोदय हॉस्पिटल ने मेडिकल रूम शुरू किया है. यहाँ अब निवासियों को मुफ्त जांच और प्राथमिक इलाज की सुविधा घर पर ही मिलेगी.

Lucknow Terror Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहा दुबई में बैठा एक संदिग्ध आतंकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपना पासपोर्ट फाड़ता हुए दिख रहा है और भारत न आने की बात कह रहा. इससे पहले 2 अप्रैल को यूपी एटीएस ने लखनऊ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला कि मेरठ का आकिब ही इन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स से जोड़ने में अहम कड़ी था, जिसके बाद अब जांच एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही और उसे जल्दी भारत लाने की कोशिश तेज कर दी गई हैं.

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 हाईस्कूल छात्र एक तकनीकी गलती के कारण फेल हो गए. फिजिकल एजुकेशन के ग्रेड में 'A+' की जगह 'AA' दर्ज होने से ये संकट खड़ा हुआ. जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड से संपर्क कर रिजल्ट सुधारने का आश्वासन दिया है.

बलिया के नगरा क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और ससुर व अपने बेटे पर भी हमला किया. ससुर की हालत गंभीर है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है.

UP News: संभल जिले के गुमथल गांव में टायर रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैलकर पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले गई.

संभल के कल्कि धाम में काशीपुर के ऋषभ खन्ना और बुक्सा जनजाति की माही ने सादगी से विवाह रचाकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की है. प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर इस जोड़े ने जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन परंपराओं को चुना.

उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 29 अप्रैल को नरेंद्र मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

Jhansi Thar accident news: उत्तर प्रदेश के झांसी में थार कार की टक्कर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद कार में सवार वर्दीधारी लोग मौके से फरार हो गए.

AIIMS Gorakhpur Medical Education: एम्स गोरखपुर में परमाणु और रासायनिक आपदाओं (CBRN) से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ. विशेषज्ञों ने आपात स्थिति के लिए हैंडबुक भी जारी की.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital