धूं-धूं कर जल उठीं वसुंधरा की झुग्गियां, दमकलकर्मियों की तत्परता से बची कई जानें और मकान
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में सोमवार सुबह करीब 5:31 बजे झुग्गियों में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन टैंकरों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास के रिहाइशी मकान सुरक्षित बच गए.
हाईवे पर काल बनी ‘झपकी’: जालौन में श्रद्धालुओं से भरी टवेरा के उड़े परखच्चे, अयोध्या दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की गई जान
जालौन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में अयोध्या से लौट रहे ललितपुर के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. 100 की रफ्तार में टवेरा कार के ट्रक में घुसने से यह हादसा हुआ. पुलिस के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आना हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है.
10 मिनट तक बरसते रहे डंडे, बनाई फिल्म! नोएडा के मामूरा में नशेड़ी युवकों ने किशोर के साथ की हैवानियत
Noida Crime News: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा में PG में घुसकर एक किशोर के साथ 3 युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर दी. दोनों आरोपियों ने लाठी डंडों से किशोर को जमकर पीटा. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गाजियाबाद में किड मैराथन, बच्चों ने दिया फिटनेस और जोश का संदेश
Ghaziabad Kids Marathon: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बच्चों की मुस्कान, उनकी ऊर्जा और फिटनेस के प्रति जागरूकता का एक शानदार नज़ारा देखने को मिला. खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IPR क्लब द्वारा किड मैराथन का आयोजन किया गया.
“बंगाल में ममता दीदी थीं और रहेंगी” अखिलेश यादव ने भाजपा के हर ‘तिकड़म’ को बताया फेल
Akhilesh Yadav On Bengal Election: अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आप देखिये पैरा मिलिट्री और सेंट्रल फोर्सेज की एक पैरलल व्यवस्था खड़ी कर दी गई है. बीजेपी चाहे जो तिकड़म लगा ले, पश्चिम बंगाल में ममता दीदी थीं और रहेंगी. उन्होंने कहा कि वो अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेगी भी.
अम्बेडकरनगर में ‘ममता’ हुई शर्मसार! मां ने ही अपने 4 मासूमों मार डाला; ईंट से कूचा और फिर…पिता की ‘दूसरी शादी’ ने उजाड़ दिया पूरा घर?
यूपी के अंबेडकरनगर में एक मां ने अपने चार बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी, पूरा इलाका सदमे में है. पुलिस को शक है कि पति की दूसरी शादी से उपजा तनाव इस खौफनाक वारदात की वजह बना...
सिद्धार्थनगर में हवाई रेस्क्यू! पानी की टंकी पर फसी जाने; जमीनी प्लान हुआ फेल तो शुरू हुआ 16 घंटे का आसमानी बचाव
सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे किशोरों को बचाने के लिए सेना ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. खराब मौसम और बारिश के कारण जब जमीनी रास्ते बंद हो गए, तो एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने उन्हें सुरक्षित निकाला. सभी को आगे की देखरेख के लिए गोरखपुर ले जाया गया है.
‘बाल्मीकि समाज शहर की आत्मा’, लखनऊ में मजदूर दिवस पर सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
Lucknow Labour Day event: लखनऊ में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने बाल्मीकि समाज को शहर की आत्मा बताया. सफाई कर्मचारियों को ‘कामरेड रत्न’ सम्मान दिया गया और श्रमिकों के लिए योजनाओं व पेंशन प्रावधानों की जानकारी साझा की गई.
लखनऊ के प्राण की तरह हैं बाल्मीकि/धानुक समाज : डॉ दिनेश शर्मा
MP Dinesh Sharma Lucknow: राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बाल्मीकि/धानुक समाज लखनऊ के प्राण की तरह है. यह श्रम शक्ति जितनी मजबूत होगी, उतना ही प्रदेश भी मजबूत होगा. एक मजबूत शहर वही होता है, जहां मजदूरों का सम्मान होता है.
‘दो स्टूलों से कुर्सी नहीं बनती!’ अखिलेश के तंज पर केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा- सुपर जोड़ी से घबराया विपक्ष
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिल रही है.







