Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

MP ODOP Model: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज वाराणसी में हैं. आखिर राष्ट्रीय स्तर पर 'सिल्वर अवार्ड' जीत चुका एमपी का वो कौन सा खास 'ODOP' (वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट) मॉडल है, जो अब यूपी के विकास की रफ्तार को दोगुना करने वाला है? आइए जानते हैं...

अमरोहा के पिपलौती कलां गांव में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी.

उत्तर प्रदेश के रामपुर में पति ने गुस्से में चलती बाइक से पत्नी को नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है...

Sitapur Mosque Demolition: सीतापुर के लहरपुर में सोमवार तड़के तालाब की जमीन पर बनी 12 साल पुरानी मस्जिद को बुलडोजर से ढहा दिया गया. भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई.

CM Yogi Ki Pati: यूपी में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नौनिहालों और उनके माता-पिता के नाम एक बेहद खास और भावुक 'पाती' (चिट्ठी) लिखी है. 'मेरे प्यारे बच्चों...' से शुरू होने वाले इस पत्र में उन्होंने श्रीराम और श्रीकृष्ण के गुरुकुल का जिक्र करते हुए बच्चों और अभिभावकों से एक ऐसी अपील की है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 27 लाख से अधिक छात्रों को 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन की सौगात दी है. सीएम योगी ने इसे पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार का परिणाम बताया है.

Lucknow Airport Udan Yatri Cafe: नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया. इस कैफे में अब यात्रियों को मात्र 10 रुपये से अल्प आहार और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे.

Sitapur Temple Demolition Dispute: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण की राह में आया एक मंदिर प्रशासन और जनता के बीच विवाद का केंद्र बन गया. कैप्टन मनोज पांडे चौक के निर्माण के लिए की जा रही इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को आक्रोशित कर दिया है.

आजमगढ़ के गंभीरपुर में पुलिस और गोमांस तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुख्य आरोपी शादाब अहमद पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया. मौके से भारी मात्रा में गोमांस और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं.

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान नैन सिंह की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना की कोई जानकारी हो तो तुरंत थाने में सूचना दें.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital