Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

UP News: खतौली में एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी विनोद शेरवान को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, लेकिन परिजनों ने हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया. घटना का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने परिजनों पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

यूपी के कासगंज (Kasganj) जिले के बस्तर मऊ गांव में देसी शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया. ठेके में तोड़फोड़ की गई और एक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बचाया. आबकारी विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल.

UP News: लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-12 की झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम लगी आग ने 1200 झोपड़ियों को राख कर दिया. सिलेंडरों के धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए.

Prayagraj Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. यमुनानगर जोन के करछना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

Noida Labor Protest Update: गौतमबुद्धनगर की डीएम मेधा रूपम ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी है कि कर्मचारियों के उपद्रव पर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा. उधर दादरी की शिव नादर यूनिवर्सिटी के बाहर वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों ने धरना दिया.

आजमगढ़ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के कथित एनकाउंटर को लेकर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए सीएम योगी से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यूपी सरकार ने आधी रात को न्यूनतम वेतन तो बढ़ा दिया, लेकिन नोएडा की सड़कों पर भड़की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार सुबह फिर से पुलिस पर पथराव हुआ और बसें तोड़ी गईं... आखिर मांग के पीछे किस 'टूलकिट' की पटकथा लिखी जा रही है?

Noida Labor Protest: नोएडा में उग्र श्रमिक आंदोलन के बाद पुलिस ने 90 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने अकुशल, अर्धकुशल और कुशल मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की है. हालांकि, अभी भी ज्यादातर कंपनियां बंद हैं.

Noida Salary Advisory: नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्राइवेट कर्मचारियों के मुद्दे पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. लगातार बढ़ते विरोध और श्रमिक असंतोष के बीच गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने स्थिति को संभालने के लिए अहम कदम उठाते हुए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है.

Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्राइवेट कर्मचारियों ने जमकर हिंसा और उत्पात मचाया. बढ़ती महंगाई के अनुपात में वेतन नहीं बढ़ने से नाराज नोएडा के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया के मजदूर और वेतनभोगी सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे.

UP Tourism