Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

एक हफ्ते में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक आंदोलन में बदला, गोलीकांड के बाद मजदूर सड़कों पर उतर आए. नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर जाम, 900 फैक्ट्रियों में काम ठप-पूरे NCR की रफ्तार थमी..

दिल्ली के बापरौला गांव में काउंटर इंटेलीजेंस और भाऊ गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो इनामी बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार किया. बड़ी वारदात की साजिश नाकाम.

Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बारात से लौट रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दूल्हे के पिता सहित 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे के दिन ही मृतक की बेटी की बारात आनी थी. 12 से ज्यादा लोग घायल हैं.

Dr. Dinesh Sharma In Shamli: राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने शामली में जनरैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश जाति-धर्म नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति से चलेगा. उन्होंने महिला आरक्षण, यूपी के विकास और कश्यप जयंती पर कांग्रेस-सपा पर जमकर निशाना साधा.

Yogi Adityanath West Bengal election: योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में चुनावी रैली के दौरान TMC पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया और भाषा विवाद पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बंगाल की पहचान बांग्ला भाषा से है और इसे बनाए रखना जरूरी है.

Rajeshwar Singh Green Initiative: लखनऊ के सरोजिनी नगर में ‘द ग्रीन शिफ्ट’ कार्यक्रम के तहत ‘नेट ज़ीरो इंडस्ट्री’ पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस महत्वाकांक्षी मिशन का नेतृत्व किया.

Dinesh Sharma Rally Shamli: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश केवल राष्ट्रभक्ति के आधार पर ही चलेगा. इसे जाति धर्म के आधार पर नहीं चलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया , समाज के लोगों के उद्यमी बनने की राह बनाई है.

नोएडा की गौर सिटी-2 में देर रात थार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया. साइड न मिलने पर युवकों ने मारपीट की और बीच सड़क शर्ट उतारकर गाली-गलौज की. पुलिस ने थार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

संभल जिले में 20 मार्च से लापता बदाम सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजन लगातार पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है.

सीएमडी उपेंद्र राय ने प्रयागराज के मेजा में 'गुणात्मक परिवर्तन' का मंत्र दिया और कबीर-बुद्ध के मूल्यों को धन से ऊपर बताया. उन्होंने बताया कि कैसे असामान्य बना जा सकता है.

UP Tourism